{"_id":"5f5c39b224bc9f37310b734c","slug":"kangana-ranaut-controversy-sona-mohapatra-slams-farah-khan-ali-commenting-on-actor-class","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत के 'क्लास' पर फराह खान अली ने की टिप्पणी, जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं सोना मोहपात्रा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत के 'क्लास' पर फराह खान अली ने की टिप्पणी, जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं सोना मोहपात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। अभिनेत्री जिस तरह शिवसेना पर निशाना साध रही हैं, ऐसा लग नहीं रहा है कि मामला जल्द ही ठंडा पड़ेगा। ग्लैमर इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने जहां कंगना का समर्थन किया तो वहीं कई उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। इस बीच सुजैन खान की बहन और ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने कंगना रणौत की 'क्लास' को लेकर कमेंट किया जिसका जवाब गायिका सोना मोहपात्रा ने दिया।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
अपना ऑफिस तोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। फराह खान अली ने ट्वीट कर कहा कि कंगना रणौत को मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। ट्वीट में फराह ने कंगना पर कमेंट किया।
3 of 5
फराह खान अली
- फोटो : instagram/farahkhanali
फराह ने ट्वीट किया, "उनके (कंगना) पास महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करने की शालीनता नहीं है। वह उन्हें 'तुझे' कैसे कह सकती हैं? वह महाराष्ट्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और सम्मान के हकदार हैं। अपना क्लास दिखा रही हैं 'आप' नहीं 'तुझे क्या लगता है?' "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोना मोहपात्रा
- फोटो : instagram/sonamohapatra
सोना मोहपात्रा ने यहां कंगना का समर्थन करते हुए फराह खान अली को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'वाकई अब यह किसी को ज्यादा चिंता है? 'क्लास', 'शालीनता' और बोलने का तरीका? मुंबई में यह हाल फिलहाल का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम है कि कंगना के घर में घुसकर उसे तोड़ दिया जाता है। राज्य द्वारा मशीनरी का खुला दुरुपयोग है। एक के खिलाफ ठगी है। यह हमें असुरक्षित महसूस कराता है।' हालांकि अब सोना के ट्विटर अकाउंट पर यह ट्वीट नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
बता दें कि बीएमसी ने नौ सितंबर को कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। बीएमसी का आरोप था कि उन्होंने अपने ऑफिस में वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाया था। वहीं कंगना रणौत ने बीएमसी की ओर से की गई तोड़फोड़ को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। अभिनेत्री के कहा है कि उनके पास अपने ऑफिस का दोबारा से निर्माण करवाने के पैसे नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।