फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'क्वीन' के निशाने पर आईं आलिया भट्ट, कंगना रणौत ने राष्ट्रपति का नाम न पता होने पर फिर कसा तंज

Thu, 21 Sep 2023 07:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Emergency actress Target Alia Bhatt Calls Her Dumb For Not Knowing Indias President Was In 2013
कंगना रणौत, आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड में 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर कंगना रणौत किसी न किसी से पंगा लेती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बात मुखरता से रखने और विचारों को खुले तौर पर सबके सामने रखने के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन उनकी यह आदत बॉलीवुड में बहुत से लोगों के लिए भारी पड़ जाती है क्योंकि अक्सर कोई न कोई अभिनेत्री के निशाने पर आ जाता है। इस बार कंगना के निशाने पर आलिया भट्ट हैं। कंगना ने आलिया पर साल 2013 में भारत के राष्ट्रपति का नाम न पता होने वाली पुरानी बात पर एक बार फिर तंज कसा। चलिए जानते हैं 'क्वीन' ने क्या कहा...

Kangana Ranaut Emergency actress Target Alia Bhatt Calls Her Dumb For Not Knowing Indias President Was In 2013
कंगना रणौत- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया है कि उन्हें यह नहीं पता था कि 2013 में भारत के राष्ट्रपति कौन थे। बता दें, इस गलती के लिए आलिया को बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया था और उनकी बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाया गया था।  यह घटना साल 2013 में 'कॉफी विद करण' के रैपिड फायर राउंड के दौरान की है। इस समय आलिया ने प्रणब मुखर्जी के बजाय पृथ्वीराज चौहान का नाम लिया था।
Kangana Ranaut Emergency actress Target Alia Bhatt Calls Her Dumb For Not Knowing Indias President Was In 2013
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कंगना रणौत ने एक ट्रोल पर प्रतिक्रिया दी, जिसने उनके एक कमेंट पर उनका का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कंगना के हवाले से कहा गया था कि उन्हें नहीं पता कि 2014 से पहले हमारे राष्ट्रपति कौन थे। यूजर ने लिखा था, 'बेशक! हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? वह अपनी बुद्धि की कमी को लेकर लगातार सुर्खियों बनी हुई है।' हालांकि, कंगना ने ट्रोल को नजरअंदाज नहीं किया और उन्होंने बिना नाम लिए आलिया पर तंज कसते हुए इसका करारा जवाब देने का फैसला किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Emergency actress Target Alia Bhatt Calls Her Dumb For Not Knowing Indias President Was In 2013
कंगना रणौत, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कंगना रणौत अक्सर आलिया और उनके पति रणबीर कपूर पर निशाना साधती रहती हैं। जुलाई में उन्होंने  उन पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'फर्जी' जोड़ा कहा था। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि हाल ही में एक फैमिली वेकेशन पर रणबीर द्वारा उनकी पत्नी आलिया और बेटी राहा को नकार दिया गया था। ऐसे अब देखना यह होगा कि आलिया इस पर क्या  प्रतिक्रिया देती हैं या वह हमेशा की तरह चुप रहना ज्यादा सही समझती हैं।
Raima Sen: 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..

विज्ञापन
Kangana Ranaut Emergency actress Target Alia Bhatt Calls Her Dumb For Not Knowing Indias President Was In 2013
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'तेजस' में दिखाई देंगी, जो 20 अक्टूबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। इसके बाद उनके पास फिल्म 'इमरजेंसी' भी है, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा, कंगना की झोली में 'चंद्रमुखी 2' और नॉटी विनोदिनी की बायोपिक भी है।
Nitesh Tiwari: वरुण धवन की 'बवाल' को मिली आलोचना से नितेश तिवारी पर पड़ा असर? निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed