बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल खुद संभालना शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके दी है। कंगना रनौत ने जब से अपना ट्विटर हैंडल संभाला है तब से उनके फॉलोवर्स की संख्या हर दिन कम होती जा रही है। इस बात को लेकर उन्होंने चिंता भी जाहिर की है।
कंगना रनौत के ट्विटर पर कम होते जा रहे हैं फॉलोवर्स, कहा- 'मैं इस प्लेटफॉर्म पर बहुत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिया हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खुलकर बोलने वाली कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स कम होने की चिंता जाहिर की है। इतना ही नहीं उनके एक फैन ने भी कगंना रनौत को ट्विटर पर बताया है कि उनके फॉलोवर्स हर दिन कम हो रहे हैं।
कंगना रनौत ने अपने फैन के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं आपके फॉलोवर्स की संख्या में गिरावट देखी है।' फैन की पोस्ट के जवाब में कंगना रनौत ने लिखा कि वह भी कुछ दिनों से इस बात को नोटिस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर नई हैं, इसलिए उनको जानने पर थोड़ा समय लग रहा है।
कंगना रनौत ने अपनी ट्वीट में लिखा- 'मैं मानती हूं कि मैं हर दिन 40-50 हजार फॉलोवर्स की संख्या कम होते हुए नोटिस करती हूं। मैं इस प्लेटफॉर्म पर बहुत नई हूं, लेकिन यह कैसे काम करता है? ऐसा क्यों हो रहा है कोई आइडिया है?' इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपने इस ट्वीट में ट्विटर इंडिया और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया है।
I agree I notice pattern every day 40-50 thousand followers drop, I am very new to this place but how does this work? Why are they doing this any idea? @TwitterIndia @jack @TwitterSupport https://t.co/OVGvzszYdX
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कंगना रनौत लगातार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपनी राय रख रही हैं। वह इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर और मीडिया के जरिए अक्सर बेबाकी से बयान देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी।
पढ़ें: बिना धूम धड़ाके के खत्म हुआ खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया, निया शर्मा बनीं विजेता लेकिन हार गया शो