सुशांत सिंह राजपूत के कथित दोस्त संदीप सिंह सवालों के घेरे में हैं। संदीप सिंह खुद को सुशांत का दोस्त बताते हैं लेकिन बीते दिनों जो कॉल डिटेल्स सामने आई थी उसके मुताबिक दोनों के बीच एक साल से बात नहीं हुई थी। 14 जून को सुशांत के निधन के बाद संदीप सिंह ने ही एंबुलेंस के ड्राइवर को फोन किया। एबुंलेंस ड्राइवर और संदीप सिंह के बीच कई बार बातचीत हुई थी। इस बीच संदीप सिंह और कंगना रनौत की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ कंगना की बहन रंगोली भी हैं।
सुशांत केस को लेकर संदीप सिंह पर उठ रहे सवाल, अब कंगना और रंगोली के साथ की तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में तीनों कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना से तस्वीर के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने संदीप सिंह को रंगोली का अच्छा दोस्त बताया था। एक ओर कंगना, सुशांत की मौत को लेकर मुखर नजर आईं और वो उनके लिए इंसाफ की मांग रही हैं। दूसरी ओर संदीप सिंह के साथ कंगना की तस्वीर सामने आने पर फैंस ने नाराजगी जताई है।
Just came across this.
Did @KanganaTeam answer about her links with alleged drug peddler Sandeep Singh ( whose name has cropped up in the SSR case) in #KanganaSpeaksToArnab ? pic.twitter.com/aSToW2orWp
इससे पहले सुशांत के फैमिली वकील ने दावा किया था कि उनका परिवार संदीप को नहीं जानता। संदीप के इंस्टाग्राम को देखें तो सुशांत और अंकिता लोखेंडे के साथ कई तस्वीरें हैं। बता दें कि संदीप सिंह एक प्रोड्यूसर भी हैं। वो पीएम मोदी की बायोपिक प्रोड्यूसर कर चुके हैं।
इसी क्रम में शनिवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि, 'मुझे संदीप सिंह और बीजेपी के बीच रिश्ते, बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन की जांच के लिए कई शिकायतें मिली हैं। संदीप सिंह ने पीएम मोदी पर बायोपिक बनाई है। मैं इससे जुड़े निवेदन सीबीआई को जांच के लिए भेजूंगा।'
यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने संदीप के दुबई कनेक्शन की जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी थी। उन्होंने संदीप को एक संदिग्ध करार दिया था। स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?’
Suspect Sandip Singh should be queried as to how many times he has been to Dubai and why?