फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दीया और बाती' फेम ये अभिनेता टीवी इंडस्ट्री से हो गया दूर, वापस गांव लौटकर कर रहा खेती

Mon, 31 Aug 2020 10:33 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
diya aur baati hum fame anas rashid birthday know about him
अनस राशिद - फोटो : instagram/anasrashidactor

'दीया और बाती हम' फेम अभिनेता अनस राशिद आज यानी 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अनस का जन्म साल 1980 में पंजाब के मलेरकोटला में हुआ। साल 2004 में उन्होंने मिस्टर पंजाब का टाइटल जीता और यही के बाद से उनके लिए टीवी के रास्ते भी खुल गए। 

diya aur baati hum fame anas rashid birthday know about him
अनस राशिद - फोटो : instagram/anasrashidactor

अनस ने अपनी स्कूली शिक्षा एक उर्दू मीडियम स्कूल से की और इसके बाद मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर किया। वह उर्दू, अरबी और फारसी भाषाओं का अच्छा ज्ञान रखते हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि वह एक प्रशिक्षित गायक भी हैं। अनस के कजन मोहम्मद नजीम और हबीब भी टीवी अभिनेता हैं। 

diya aur baati hum fame anas rashid birthday know about him
अनस राशिद - फोटो : instagram/anasrashidactor

अनस ने 2007 में स्टार प्लस के सीरियल 'कहीं तो होगा' से डेब्यू किया। इसमें उन्होंने कार्तिक आहलूवालिया का किरदार निभाया था। उन्होंने 'क्या होगा निम्मो का', 'ऐसे करो ना वादा', 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' सीरियल में काम किया। सीरियल 'दीया और बाती हम' से अनस घर घर पहचाने जाने लगे और उनकी पॉपुलरिटी में इजाफा हुआ। सीरियल में उन्होंने सूरज राठी का रोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
diya aur baati hum fame anas rashid birthday know about him
पत्नी के साथ अनस राशिद - फोटो : instagram/anasrashidactor

अनस राशिद ने सितंबर 2017 में अपने से 14 साल छोटी हिना इकबाल से शादी की थी। दोनों का निकाह पंजाब के लुधियाना में हुआ था। शादी के दौरान अनस ने उम्र के फासले को लेकर कहा था, 'मैंने हिना से उम्र के बारे में पूछा था तो उनका कहना था कि मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं, मैं 24 साल की हूं तो क्या हुआ। उम्र मायने नहीं रखता हैं। उनकी सिस्टर और उनका कहना था कि मैं महज 26 साल का लगता हूं।' पिछले साल यानी 2019 में वह एक बेटी के पिता भी बने हैं।

विज्ञापन
diya aur baati hum fame anas rashid birthday know about him
अनस राशिद - फोटो : instagram/anasrashidactor

आज अनस टीवी इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर अपने गांव मालेरकोटला में खेती कर रहे हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अनस ने बताया था कि उन्होंने अभिनय से कम से कम पांच साल का ब्रेक लिया और अब वह पेशेवर किसान बन गए हैं। उन्हें खेती करने में मजा आता है और उनका पूरा परिवार इसमें सपोर्ट कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed