फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवालों के कातिल विकास दुबे जैसे किस्से पर बनी ये मलयालम फिल्म, अब हिंदी में होने जा रहा रीमेक

Mon, 31 Aug 2020 10:30 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 Aug 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Reliance Entertainment to produce the Hindi Remake of Malayalam Crime Thriller Anjaam Pathiraa
अंजाम पाथिरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘भूल भुलैया’, ‘खट्टा मीठा’, ‘गोलमाल’, ‘हेराफेरी’, ‘चुप चुपके’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘ढोल’, इन सारी फिल्मों में एक बात एक जैसी है। और, वह है इन हिंदी फिल्मों का हिट मलायलम फिल्मों की रीमेक होना। अजय देवगन की चर्चित फिल्म ‘दृश्यम’ भी एक मलयालम फिल्म का ही रीमेक है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अब निर्माता आशिक उस्मान के साथ हाथ मिलाया।

Reliance Entertainment to produce the Hindi Remake of Malayalam Crime Thriller Anjaam Pathiraa
अंजाम पाथिरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार सुबह जारी एक बयान के मुताबिक रिलायंस एंटरटेनमेंट, आशिक उस्मान प्रोडक्शंस और एपी इंटरनेशनल मिलकर मलयालम की हिट फिल्म ‘अंजाम पाथिरा’ का हिंदी रीमेक बनाने को तैयार हो गए हैं। ‘अंजाम पाथिरा’ मलयालम भाषा की एक हिट क्राइम थिलर है और इसकी रीमेक के राइट्स हासिल करने के लिए हिंदी सिनेमा की कुछ और प्रोडक्शन कंपनियां भी लगातार कोशिशें कर रही थीं।

Reliance Entertainment to produce the Hindi Remake of Malayalam Crime Thriller Anjaam Pathiraa
अंजाम पाथिरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी साल के शुरू में रिलीज हुई फिल्म ‘अंजाम पाथिरा’ के लेखक और निर्देशक हैं मिथुन मैन्यूल थॉमस। ये फिल्म एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी है जो निर्दयता पूर्वक पुलिस वालों को ही अपना निशाना बनाता है। कुंचाको बोबन, शराफ यू धीन, उन्निमाया प्रसाद, जिनू जोसेफ और श्रीनाथ भासी ने फिल्म में अच्छा अभिनय किया है। फिल्म को कमर्शियल कामयाबी तो मिली ही, समीक्षकों ने भी फिल्म की काफी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Entertainment to produce the Hindi Remake of Malayalam Crime Thriller Anjaam Pathiraa
अंजाम पाथिरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबासीश सरकार कहते हैं, “मलायालम फिल्म ‘अंजाम पाथिरा’ उन चुनिंदा फिल्मों में से है जो आपको क्लाइमेक्स के आखिर तक अपनी सीट पकड़ कर रखने को मजबूर कर देती है। मलायलम सिनेमा की ये एक कल्ट फिल्म बन चुकी है और हमें खुशी है कि हम अब इसे देश दुनिया के सामने नए सिरे से लेकर आने वाले हैं।” 

विज्ञापन
Reliance Entertainment to produce the Hindi Remake of Malayalam Crime Thriller Anjaam Pathiraa
अंजाम पाथिरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मलायलम फिल्म के निर्माता आशिक उस्मान ने भी रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म को पूरी दुनिया के सामने लाने की इन कोशिशों पर खुशी जताई है। आशिक बताते हैं कि फिल्म ‘अंजाम पाथिरा’ को लेकर केरल के अलावा विदेश में भी मलयालम भाषी लोगों ने इसकी मेकिंग के दिनों से ही काफी उत्सुकता दिखाई। फिल्म जब रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed