फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रुति मोदी के वकील का दावा- ड्रग्स ने डाला सुशांत सिंह राजपूत के करियर पर असर, बहन को भी थी नशे की लत!

Mon, 31 Aug 2020 08:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 Aug 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer Said Actor Career Was Falling Due To Intoxication
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पड़ताल जारी है। जांच एजेंसी केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से लगातार तीन दिन से पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ मेंबर्स के भी बयान लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक पूछे गए सवालों में सीबीआई ने पिछले सवालों को ही दोहराया है। उधर दूसरी तरफ सुशांत और रिया की मैनेजर रह चुकीं श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी का दावा है कि ड्रग्स लेने की वजह से सुशांत का करियर लगातार गिर रहा था।

Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer Said Actor Career Was Falling Due To Intoxication
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

श्रुति मोदी के वकील का दावा है कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सुशांत की मुंबई वाली बहन शराब की काफी शौकीन थीं। वह ड्रग्स पार्टी का भी हिस्सा थीं। उतना ही नहीं सुशांत के परिवार को ये जानकारी भी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे।

Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer Said Actor Career Was Falling Due To Intoxication
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

अशोक सरावगी ने इस बातचीत में कहा है, 'जिस व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं उसमें वो लोग थे जो सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सुशांत के बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer Said Actor Career Was Falling Due To Intoxication
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
श्रुति मोदी के वकील के मुताबिक सुशांत ने इन खर्चों को रोकने के लिए एक मीटिंग भी बुलाई थी। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे।
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer Said Actor Career Was Falling Due To Intoxication
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

श्रुति मोदी के वकील ने बताया है कि कैसे ड्रग्स की वजह से सुशांत के कई ऑफर्स उनके हाथ से निकल गए थे। उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय वो शहर में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, और पैसे भी पचास प्रतिशत  देगी। सुशांत ने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था। सुशांत उस समय ठीक नहीं थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed