बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी बेबाक बयानों के चलते तो कभी कानूनी मामलों को लेकर कंगना अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा कीं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की तो बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
सोशल मीडिया: बोल्ड तस्वीरों पर ट्रोल होने के बाद कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जो मुझे सनातन धर्म पर ज्ञान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अपनी तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में कंगना ने गालिब की एक शायरी लिखी थी - "मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले।" हालांकि कुछ लोगों को उनकी तस्वीर अश्लील लगी जिसके बाद से लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करने लगे।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा, विदेश में जाते ही संस्कृति भूल गई? देश में आते ही धर्म, सभ्यता, रीति रिवाज का ज्ञान पढ़ाएंगी दीदी। एक ने लिखा था- तुम तो दूसरों के पहनावे पर सवाल उठाती हो खुद क्या पहना हुआ है? अब कंगना ने अपनी तस्वीर को लेकर भी सफाई दे दी है।
कंगना की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीछे की तरफ सनसेट नजर आ रहा है। इस दौरान कंगना ने व्हाइट कलर की ब्रालेट और पैंट को कैरी कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन चैन भी पहनी है। कंगना अक्सर ऐसे ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं और फिर उन्हें जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म धाकड़ में एजेंट अग्नि का रोल प्ले करते नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'तेजस' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही उनकी फिल्म 'थलाइवी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आएंगी।