{"_id":"5c444d17bdec222b6e16bb8d","slug":"kangana-ranaut-health-updates-manikarnika-producer-kamal-jain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर का हेल्थ अपडेट बताकर बोलीं कंगना- 'खबरों को सनसनीखेज न बनाएं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर का हेल्थ अपडेट बताकर बोलीं कंगना- 'खबरों को सनसनीखेज न बनाएं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 20 Jan 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut with Kamal Jain
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen Of Jhansi) के प्रमोशन में व्यस्त कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। जहां एक ओर फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है तो वहीं करणी सेना (Karni Sena) की ओर से भी धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच खबर आई कि फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन (Kamal Jain) अस्पताल में भर्ती हैं। किन वजहों से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा इसका खुलासा नहीं हुआ था लेकिन अब कंगना ने हेल्थ अपडेट दी है।
2 of 5
manikarnika
- फोटो : Instagram
कंगना ने मीडिया में आ रही खबरों को गलत बताया। टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कंगना ने कहा कि 'प्रोड्यूसर कमल जैन की हालत ठीक है। गलत जानकारी शेयर की जा रही है। पिछले हफ्ते से उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी बस वो उसी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में हैं। मैं लगातार उनसे संपर्क में हूं।'
3 of 5
manikarnika
- फोटो : instagram
कंगना ने आगे कहा कि 'मैं सभी से रिक्वेस्ट करूंगी कि इस तरह की सनसनीखेज खबरें ना फैलाएं।' इससे पहले ऐसी खबरें आईं कि प्रोड्यूसर कमल जैन को पैरालिसिस का अटैक पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कमल जैन ने खुद ट्वीट कर अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manikarnika
- फोटो : twitter
वहीं मणिकर्णिका की बात करें तो करणी सेना ने फिल्म की रिलीज का विरोध किया। करणी सेना के मुताबिक उन्हें रानी लक्ष्मीबाई के ब्रिटिश अफसर संग दिखाए गए रिश्तों पर आपत्ति है। उनका दावा है कि फिल्म में महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है।
विज्ञापन
5 of 5
manikarnika
- फोटो : Instagram
कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। इस बारे में हमने करणी सेना को भी जानकारी दे है लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उनमें से हर एक को नष्ट कर दूंगी।' फिल्म आने वाले 25 जनवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।