{"_id":"5c444eb6bdec22271a77ada7","slug":"bhabhiji-ghar-pe-hain-actress-saumya-tandon-baby-first-photo-share-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भाबी जी घर पर हैं' शो की 'गोरी मेम' सौम्या टंडन बनी मां, सोशल मीडिया पर छाईं बेटे की पहली तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भाबी जी घर पर हैं' शो की 'गोरी मेम' सौम्या टंडन बनी मां, सोशल मीडिया पर छाईं बेटे की पहली तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saumya tandon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Pe Hain) की गोरी मेम यानि सौम्या टंडन (Saumya Tandon) मां बन गई हैं । सौम्या ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था । अब पहली बार उन्होंने 6 दिन के बेटे की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की । तस्वीर आते ही फैंस ने सौम्या को बधाई दी ।
2 of 5
saumya tandon
सौम्या के बेटे की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं । एक फोटो में सौम्या के बेटे के नन्हे पैर नजर आ रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर बेटे की शक्ल भी दिख रही है । इस तस्वीर में सौम्या और उनके पति सौरभ देवेंद्र सिंह भी नजर आ रहे हैं ।
“Hi there! stepping into your world. “ says he, and he lands into my heart. 🥰 pic.twitter.com/81uoALCnDD
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारी खुशियों का खजाना। बता दें इससे पहले सौम्या ने अपने फैंस को प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए ही बताई थी। उन्होंने लिखा था कि वह किसी सुपरहीरो की तरह महसूस कर रही हैं।
बता दें कि सौम्या टंडन ने प्रेग्नेंट होने के चलते टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया था। सौम्या ने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था । सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
saumya tandon
दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया । सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।