फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत का बड़ा बयान और अक्षय ने किया 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस, पांच खबरें

Fri, 20 Nov 2020 01:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 20 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Hits Back Trollers and Akshay Kumar Send Defamation Notice entertainment news
कंगना रणौत और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना बिना किसी से डरे अपने मन की हर बात को सामने रखती हैं। इसी के साथ वो देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय देती रहती हैं। कई बार उनकी राय लोगों को पसंद आती है। तो कई बार लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर देते हैं। लेकिन कंगना भी हर बात का जवाब देना बड़ी ही अच्छी तरह से जानती हैं।



कंगना रणौत ने प्री-मैरिटल सेक्स पर कही ऐसी बात, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 

Kangana Ranaut Hits Back Trollers and Akshay Kumar Send Defamation Notice entertainment news
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना काल में मसीहा बनकर उभरे सोनू सोद भारत में कोविड 19 फैलने के बाद से लोगों की मदद कर रहे हैं। लगभग आठ महीने से सोनू अलग-अलग तरीकों से लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। कभी भी वह किसी का इलाज करा रहे हैं तो कभी बच्चों के स्कूल की फीस भर रहे हैं। लोगों को सोनू से अब इतनी उम्मीद हो गई है कि वे अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या उन्हें बता रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही शख्स सामने आया जो अपनी बीमारी से पिछले 12 सालों जूझ रहा है।

दर्द से तड़प कर युवक ने बिता दिए 12 साल, अब सोनू सूद उठाएंगे इलाज का खर्च

 

Kangana Ranaut Hits Back Trollers and Akshay Kumar Send Defamation Notice entertainment news
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

दबंग स्टार सलमान खान के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर खुद आइसोलेट होने की खबर को उनके बॉडीगार्ड शेरा ने गलत बताया है। शेरा के मुताबिक सलमान बिल्कुल ठीक हैं और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। शेरा के मुताबिक सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर अशोक भी सुरक्षित है और उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात में दम नहीं है।

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर सलमान के आइसोलेट होने की ये है असली सच्चाई, बॉडीगार्ड शेरा ने किया खुलासा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Hits Back Trollers and Akshay Kumar Send Defamation Notice entertainment news
मनोज बाजपेयी - फोटो : फाइल

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते आए हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ होती है। हाल ही में उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई है जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को आगाह किया है।

फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह


 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Hits Back Trollers and Akshay Kumar Send Defamation Notice entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर- @AkshayKumar

इन सभी बातों का राशिद के पास कोई सबूत नहीं है इसलिए अक्षय ने राशिद पर 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया है। राशिद ने इन वीडियोज से लाखों रुपये कमाए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और सीबीआई ने दर्जनों लोगों से पूछताछ की लेकिन उनके हाथ कोई सबूत नहीं लगा। यहां तक कि इस मामले में ड्रग्स एंगल भी सामने आने की बात कही गई और इसके लिए एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला समेत तमाम लोगों से पूछताछ भी की।

अक्षय कुमार ने की थी रिया चक्रवर्ती को कनाडा भेजने की कोशिश, ये खबर दिखाने वाले पर 500 करोड़ का केस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed