{"_id":"60a9274e8ebc3e29b425ae2d","slug":"kangana-ranaut-in-support-of-pm-modi-for-being-emotional-says-were-the-tears-real-or-fake-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के समर्थन में कंगना: भावुक होने वाली बात पर कहा- आंसू असली थे या नकली आप...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी के समर्थन में कंगना: भावुक होने वाली बात पर कहा- आंसू असली थे या नकली आप...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, जिसके बाद कभी कभार उनको ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इन दिनों वो ट्विटर से दूर फेसबुक पर अपनी बात रख रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खुलकर बीजेपी का सपोर्ट करती हुईं दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए अपने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने पीएम मोदी के शुक्रवार को भावुक होने वाले पल पर अपनी बात कही है। पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ बात की थी। इस दौरान वो भावुक हो गए और कंपकंपाती आवाज से कहा कि कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीना लिया। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। पीएम मोदी के भावुक होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर विपक्ष ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद अब कंगना ने भी अपनी बात कही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आंसू असली थे या नकली, आप आंसू की टेस्ट में उलझना चाहते हैं या आप किसी ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सहनशक्ति को स्वीकार करना चाहते हैं, जो दूसरों के दुख से हिल जाता है या यह जानने के लिए परवाह करता है कि यह दर्द असहनीय होता है। उसे साझा करना होगा।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
उन्होंने आगे कहा, 'वे आंसू एक अनजान घटना के रूप में हुए या वे सचेत प्रयास थे। यह कैसे मायने रखता है? क्या यह मायने रखता है? कुछ लोग हर समाधान के लिए समस्या ढूंढते हैं। मैं आपके आंसुओं को स्वीकार करती हूं प्रधानमंत्री मैं आपका दुख बांटने देती हूं....जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
इससे पहले भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों के निशाने पर आए पीएम मोदी के समर्थक में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने उनको फादर ऑफ नेशन बता दिया था। दरअसल कंगना के ट्वीट पर रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उसका रिप्लाई करते हुए कहा था कि आपका ट्वीट किसी की मैयत में पटाखे फोड़ने जैसा है। जिसका कंगना ने जबरदस्त जवाब दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। कंगना का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। कंगना अक्सर अपने बेबाक बोल की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनका एक कदम भी सुर्खियों में आ जाता है। अब एक्ट्रेस अपने घर मनाली पहुंच चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।