फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीया मिर्जा: मेडिटेशन करते हुए एक्ट्रेस ने तस्वीरें कीं साझा, चोटिल चेहरा देखकर फैंस हुए परेशान

Sat, 22 May 2021 06:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 22 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Believes Meditation Is A Superpower That Is Life Altering Says To Fans Try It
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आएदिन अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। इन दिनों दीया अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने को लेकर पोस्ट किया था। तो वहीं अब एक्ट्रेस ने वर्ल्ड मेडिटेशन डे के खास मौके पर मेडिटेशन करते हुए अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए मेडिटेशन को लेकर दीया मिर्जा ने अपने फैंस को कुछ जानकारी भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने मेडिटेशन करने का महत्व लोगों को बताया है। खास बात ये है कि इसमें से एक तस्वीर में दीया मिर्जा चोटिल नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए और उनसे सवाल करने लगे। तो चलिए आपको बतातें हैं कि दीया मिर्जा ने क्या कहा है और उनके चेहरे पर चोट क्यों नजर आ रही है।

Dia Mirza Believes Meditation Is A Superpower That Is Life Altering Says To Fans Try It
दीया मिर्जा का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : Instagram

दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कुर्सी पर आंख बंद करके बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेडिटेशन सुपर पावर है जिसे मैं चाहती हूं कि सब डिस्कवर करें। चाहे मैं घर पर हूं या काम पर, मेडिटेशन मेरे डेली रुटीन का हिस्सा है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि ये फोटो फिल्म काफिर के सेट की है और ये चोट सच की नहीं हैं।

Dia Mirza Believes Meditation Is A Superpower That Is Life Altering Says To Fans Try It
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

इसके साथ दीया मिर्जा ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वो गार्डन में बैठी हुईं मेडिटेशन कर रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'सुबह के मेडिटेशन बहुत पॉवरफुल होते है। मैं कोशिश करती हूं कि मैं अपना दिन मेडिटेशन से शुरू करूं और उसी से खत्म करूं। इसे करने की कोशिश करें जैसे मैं कह रही हूं। ये एक सुपर पॉवर है मैं चाहती हूं कि ये सभी करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Believes Meditation Is A Superpower That Is Life Altering Says To Fans Try It
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

इसके पहले एक्ट्रेस ने गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर सही जानकारी देते हुए लिखा था, दीया मिर्जा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़ें और ध्यान दें कि भारत में वर्तमान में इस्तेमाल किये जाने वाले किसी भी टीके का परीक्षण अभी तक किसी गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर नहीं किया गया है। मेरे डॉक्टर का कहना है कि हम ये वैक्सीन तब तक नहीं ले सकते, जब तक इसके जरूरी क्लिनिकल ट्रायल्स न हो जाएं।'

विज्ञापन
Dia Mirza Believes Meditation Is A Superpower That Is Life Altering Says To Fans Try It
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

बता दें कि दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से दो महीने पहले शादी की थी। सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। वह उस दौरान अपने हनीमून के लिए मालदीव गई थीं, जहां से प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed