फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: श्रेया घोषाल ने दिया बेटे को जन्म, फैंस को गुड न्यूज देते हुए साझा की पोस्ट

Sat, 22 May 2021 06:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 22 May 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal Blessed With A Baby Boy Shares Post On Social Media
श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram

मशहूर गायक श्रेया घोषाल ने 22 मई की दोपहर बेटे को जन्म दिया है। सिंगर ने पति शिलादित्य एम के साथ अपने बेटे का स्वागत किया। इसके साथ ही अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। श्रेया घोषाल की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं और जल्द मां बनने की खबर दी थी। श्रेया ने लिखा था, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए रोमांचित हैं। हमें खुद को जीवन के इस नए अध्याय के लिए तैयार कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' अब सिंगर के फैंस बेबी की एक झलक पाने के लिए बेताब हो रहे हैं।

Singer Shreya Ghoshal Blessed With A Baby Boy Shares Post On Social Media
श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

Singer Shreya Ghoshal Blessed With A Baby Boy Shares Post On Social Media
नीति मोहन, श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram

श्रेया घोषाल की इस पोस्ट पर सिंगर नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। यह बेहद अच्छी खबर है। उम्मीद है कि आप और बेबी स्वस्थ होंगे। बहुत सारा प्यार और परिवार की ओर से शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal Blessed With A Baby Boy Shares Post On Social Media
श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram

सिंगर-कंपोजर शेखर रविजानी ने लिखा, 'बधाई!!! बहुत सारा प्यार।' बता दें, श्रेया ने मार्च में अपनी एक बेबी बंप वाली तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अप्रैल में उन्होंने कुछ और फोटोज शेयर किए थे। सिंगर के दोस्तों ने उनके लिए सरप्राइज बेबी शॉवर रखा था। जिसे वीडियो कॉल के जरिए मनाया गया था।

विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal Blessed With A Baby Boy Shares Post On Social Media
शिलादित्य, श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल की शादी को छह साल हो गए हैं। उन्होंने पांच फरवरी 2015 को अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। बता दें कि शिलादित्य इंजीनियर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed