फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाने-अनजाने में: 'राजा को अपनी आंख और कान खुले रखने चाहिए', कंगना ने पेगासस मामले पर रखी अपनी राय

Tue, 20 Jul 2021 12:51 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 20 Jul 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut indirectly says about Pegasus 'kings can keep eyes and ears open'
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइली निगरानी कंपनी एनएसओ ग्रुप के हैकिंग सॉफ्टवेयर पेगासस (Pegasus) ने दुनियाभर में खलबली मचा रखी है। यह जासूसी सॉफ्टवेयर फोन में एक सामान्य व्हाट्सएप कॉल से भी पहुंच सकता है। जिसको कॉल की गई है, वह जवाब दे या न दे, उसके फोन में यह पहुंच जाएगा। यह फोन में विभिन्न लॉग एंट्री डिलीट कर देता है, जिससे इसकी मौजूदगी का पता नहीं चलता। वहीं बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने कई बातें लिखी हैं।



कंगना ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है और बताया कि राजाओं के पास लोगों पर नजर रखने के लिए कई विशेषाधिकार होते हैं। कई पत्रकारों, राजनेताओं और अन्य लोगों को पेगासस स्पाइवेयर के साथ लक्षित किया गया था और इसी बीच कंगना ने यह टिप्पणी की है। हालांकि अंत में कंगना ने लिखा है कि वो पेगासस के बारे में बात नहीं कर रही हैं लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पेगासस स्पाइवेयर के बारे में बातें कही हैं।

Kangana Ranaut indirectly says about Pegasus 'kings can keep eyes and ears open'
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'प्राचीन काल में भी महानतम राजा भेष बदलकर अपने देश, लोगों और अपने घरों में गुप्त रूप से यह जानने के लिए जाते थे कि उनकी प्रजा क्या बोल रही है या चर्चा कर रही है, यह अभ्यास प्रशासन का एक हिस्सा है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण रामायण में है। ऐसी ही एक यात्रा भगवान राम को आम लोगों के बीच मां सीता की धारणा के बारे में तब पता चला जब उन्होंने उनके बारे में गुप्त रूप से जाना।'

Kangana Ranaut indirectly says about Pegasus 'kings can keep eyes and ears open'
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना आगे लिखती हैं, 'कोई बड़ी बात नहीं है कि राजा असामाजिक अपनी प्रजा सामान्य मुद्दों और उनकी मानसिकता के बारे में जानना चाहे, यह उसका अधिकार, विशेषाधिकार और व्यवसाय है कि वह अपनी आंखें और कान खुले रखे। इसलिए लकड़बग्घे रोना बंद कर दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut indirectly says about Pegasus 'kings can keep eyes and ears open'
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इन सभी बातों को लिखने के बाद कंगना ने अंत में लिखा कि वह पेगासस के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं कर रही हैं। कंगना ज्यादातर हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं इसलिए अनुमान यही लगाया जा रहा है कि उन्होंने पेगासस से जुड़े मामले पर ही अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut indirectly says about Pegasus 'kings can keep eyes and ears open'
पेगासस - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पेगासस स्पाइवेयर (Pegasus Spyware)?

Pegasus एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसे आपके डिवाइस की सभी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए एक अटैकर द्वारा आपके स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। पेगासस अब एक जीरो-क्लिक अटैक बन गया है जो अटैकवर को बिना किसी मानवीय संपर्क के टार्गेट यूजर के डिवाइस पर कंट्रोल हासिल करने की अनुमति देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed