{"_id":"5f609284431d385d8517938b","slug":"kangana-ranaut-issues-notice-to-bmc-demanding-rs-2-crore-damage-compensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने बीएमसी से मांगा दो करोड़ का मुआवजा, गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर की थी तोड़फोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने बीएमसी से मांगा दो करोड़ का मुआवजा, गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर की थी तोड़फोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Sep 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बीच चल रही तकरार अब कानूनी रूप ले चुकी है। वाई प्लस सिक्योरिटी के साथ कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंचीं थीं। कुछ दिन मुंबई में गुजारने के बाद कंगना वापस मनाली पहुंच चुकी हैं। अब खबर है कि कंगना ने बीएमसी से अपने दफ्तर से की गई तोड़फोड़ के लिए दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
बता दें बीते बुधवार को बीएमसी ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर में कथित ‘अवैध हिस्से’ को नष्ट कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन तब तक बीएमसी अभिनेत्री के बंगले के अधिकांश भाग को ध्वस्त कर कीमती सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा चुकी थी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को है। कंगना ने नोटिस जारी कर बीएमसी से 2 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत,भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : File Photo
बीएमसी की ओर से दफ्तर तोड़े जाने की कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। कंगना इन दिनों ट्विटर पर खूब एक्टिव हैं और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रही हैं। बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया था और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी से इस बाबत मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत और सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा था कि मुंबई में आतंक बढ़ता जा रहा है। कंगना ने मनाली रवाना होने से पहले ट्वीट किया, 'दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है, मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।