फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका पर फूटा कंगना रणौत का गुस्सा, बोलीं- 11 महीने पुरानी तस्वीरें शेयर कर फैला रहे आतंक

Wed, 28 Apr 2021 11:13 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Apr 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Lashes Out At America For Exploiting Old Picture Of Gas Leak
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

एक्ट्रेस कंगना रणौत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और अपने ट्वीट्स को लेकर भी वो चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Kangana Ranaut Lashes Out At America For Exploiting Old Picture Of Gas Leak
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना का कहना है कि भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर अमेरिका में गलत रिपोर्ट दिखाई जा रही है। कंगना रणौत ने मीडिया रिपोर्ट को रिट्वीट करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, 'गैस लीक की 11 महीने पुरानी तस्वीर और उन शवों का इस्तेमाल करके महामारी के बारे में घबराहट और आतंक फैलाने के लिए अमेरिका पर शर्म आती है। वैसे भी आजादी के बारे में अमेरिका के क्या विचार हैं? याद रखें कि आपने ट्रम्प के साथ क्या किया और लोकतंत्र के नाम पर कैसे आपने खुद को ही चीन को बेच दिया था? अब चुप रहो, उपदेश मत दो।'

Kangana Ranaut Lashes Out At America For Exploiting Old Picture Of Gas Leak
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना रणौत का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन दिनों कंगना कोरोना के हालातों को लेकर कई ट्वीट्स कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि, 'जो कोई भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा है, कृपया यह करके देखे। पेड़ लगाना ही स्थायी हल है। अगर नहीं लगा सकते तो उन्हें काटो मत। अपने कपड़े रीसाइकिल करो। वैदिक खाना खाओ। जैविक जीवन जियो। यह अस्थायी समाधान है। फिलहाल यह काम करना चाहिए। जय श्री राम।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Lashes Out At America For Exploiting Old Picture Of Gas Leak
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

सिर्फ इतना ही नहीं कंगना उन लोगों को भी करारा जवाब दे रही है, जो सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था कि, 'मोदी जी को देश नहीं चलाना आता, मुझे एक्टिंग करनी नहीं आती, सचिन क्रिकेट खेलना नहीं जानते और लता जी गाना नहीं जानतीं लेकिन ये ट्रोलर्स- यह सब जानते हैं।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Lashes Out At America For Exploiting Old Picture Of Gas Leak
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो उनकी फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। इसके अलावा कंगना के पास कई और फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed