फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों के बीच बसा बेहद खूबसूरत है कंगना रणौत का मनाली स्थित बंगला, देखें INSIDE तस्वीरें

Thu, 17 Sep 2020 08:47 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Sep 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut manali house inside photos
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

इन दिनों अभिनेत्री कंगना रणौत खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मुंबई की तुलना पाकिस्तान से किए जाने के बाद से कंगना और शिवसेना में तनातनी बरकरार है। लॉकडाउन के वक्त से ही अभिनेत्री अपने मनाली स्थित घर पर हैं। नौ सितंबर को बीएमसी ने जब उनके ऑफिस में तोड़ फोड़ की तब कंगना मुंबई पहुंची थीं। उसके बाद वो फिर मनाली रवाना हो गईं। अभी कंगना अपने घर पर क्वारंटीन हैं। मनाली में उनका ये बंगला बेहद खूबसूरत है। चलिए उनके इस आलीशान बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।

Kangana ranaut manali house inside photos
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने अपने बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। घर के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया गया है। पहाड़ों के बीच बसा कंगना के घर के अंदर भी पहाड़ी राज्य की झलक देखने को मिलती है।
 

Kangana ranaut manali house inside photos
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना के बेडरूम को क्लासिकल टच के साथ मॉडर्न लुक दिया गया है। साथ ही आर्मचेयर और जयपुर रग्स कार्पेट रखे हुए हैं। वहीं दीवारों पर मुंबई के बाजार से खरीदा गया कस्टमाइज आर्ट पीस लगाया गया है। बेडरूम के प्रवेश द्वार पर अनोखे आइटम्स लटकाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut manali house inside photos
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना के घर में कुल आठ बेडरूम हैं। मेहमानों के बेडरूम को ऑरेंज लेन से डिजाइन कराया गया है। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। घर के सभी कमरे दुबई स्टाइल में बने हैं। सजावट के लिए देश के कई राज्यों से सामान मंगवाए गए हैं।

विज्ञापन
Kangana ranaut manali house inside photos
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना की जब 'क्वीन' हिट हो गई थी तभी उन्होंने सोचा था कि वो मनाली में एक आलीशान बंगला बनाएंगी। उन्होंने साल 2018 के नए साल के मौके पर यहां गृह प्रवेश किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed