फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना की 'मणिकर्णिका' और नवाजुद्दीन की 'ठाकरे' को तीसरे दिन लगा झटका, कलेक्शन में गिरावट

Mon, 28 Jan 2019 12:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 28 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui Thackeray box office collection day 3
Manikarnika Thackeray film - फोटो : file photo

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे' की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर जारी है। इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और कलेक्शन में वीकेंड की वजह से कुल आंकड़े में भले ही थोड़ा इजाफा हुआ हो लेकिन तीसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट हुई है। दोनों ही फिल्मों अलग-अलग दर्शकों को टॉरगेट करती हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि अब तक दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन जुटा पाने में कामयाब हुई।

Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui Thackeray box office collection day 3
Manikarnika and Thackeray - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं कि शुरुआत से ही विवादों में घिरी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की। थोड़ा डगमगाते हुए कंगना रनौत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ थोड़ी मजबूत बनाई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड पर जोरदार कलेक्शन किया, हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार के कलेक्शन में कुछ गिरावट दर्ज की गई। 

Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui Thackeray box office collection day 3
Manikarnika - फोटो : instagram

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक कंगना की यह फिल्म अब तक की बेस्ट ओपनर फिल्म है। ट्वीट के अनुसार 'यह फिल्म दिल्ली एनसीआर, यूपी, पंजाब और राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 18.10 करोड़ और रविवार को 15.70 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि फिल्म अब तक कुल 42.55 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui Thackeray box office collection day 3
Thackeray Song - फोटो : file photo

अब बात करते हैं नवाजुद्दीन की फिल्म 'ठाकरे' की। इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 10 करोड़ और तीसरे दिन 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी अब तक यह फिल्म कुल 22.90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना कहा जा सकता है कि शनिवार की अपेक्षा रविवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। 
 





विज्ञापन
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui Thackeray box office collection day 3
Manikarnika and Thackeray - फोटो : file photo

125 करोड़ में बनी 'मणिकर्णिका' देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'ठाकरे' फिल्म का बजट 20 करोड़ है जो कि 1300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed