{"_id":"5d202d7f8ebc3e3ce9646793","slug":"kangana-ranaut-next-dhaakad-mounted-as-the-biggest-action-entertainer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हथियार लिए 'धाकड़' अंदाज में दिखीं कंगना रनौत, फिल्म का पहला लुक आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हथियार लिए 'धाकड़' अंदाज में दिखीं कंगना रनौत, फिल्म का पहला लुक आया सामने
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhaakad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का जीतने में कामयाब रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस बार कंगना एक अलग ही अवतार में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। कंगना की अगली फिल्म धाकड़ का पहला पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है।
2 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
धाकड़ एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म के बारे में कंगना का कहना है कि 'मणिकर्णिका की सफलता के बाद यह साबित हो जाता है कि दर्शक महिलाओं को भी ऐसे किरदार में स्वीकारते हैं जिसमें वही मुख्य किरदार में होती हैं और जिनका किरदार 'लार्जर दैन लाइफ' होता है।'
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
कंगना ने आगे कहा कि 'धाकड़ न केवल मेरे करियर के लिए एक बेंचमार्क फिल्म है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी यह काफी अहम फिल्म होगी। फिल्म बड़े पैमाने पर शुरू की गई है, जिसमें एक महिला लीड करेगी। उम्मीद है फिल्म दिवाली (2020) पर रिलीज होगी। उम्मीद है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे महिला एक्टर्स को भारतीय सिनेमा में पीछे देखने की जरूरत नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
फिल्म और कंगना के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर रेजी (Razy) ने कहा कि 'मैं खुद आर्मी परिवार से हूं इस वजह से मैं हमेशा से एक एक्शन फिल्म बनाना चाहता था। इस तरह की फिल्म के लिए यह बेहतरीन समय है। मैं अपनी फिल्म बनाने के स्टाइल से कई दीवारों को तोड़ने की कोशिश कर रहा हूं। एक एक्टर के तौर पर मैं कंगना का काफी सम्मान करता हूं और हम इस फिल्म को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'यह फिल्म खूबसूरती से तैयार की जाएगी जिसमें फीमेल हीरो के कई एक्शन सीन होंगे। एक ऐसी फीमेल हीरो जो जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी।'
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों के अलावा, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में होगी। निर्माता सोहेल मैकलई ने कहा कि 'यह काफी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं और मेरे लिए काफी अहम है। मुझे रेजी पर पूरा भरोसा है। दर्शकों को कंगना का ये नया अवतार जरूर पसंद आएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।