सब्सक्राइब करें

फिल्मफेयर को लेकर कंगना रणौत ने निकाली भड़ास, बोलीं- दंगे भड़काने वालों को दिए गए अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
4
kangana ranaut objected filmfare awards and tapsee pannu tweeted awards given people who instigated delhi riots
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पंगा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर सबसे दो-दो हाथ करती नजर आती हैं। बॉलीवुड के कलाकारों और निर्देशकों से तो वे सोशल मीडिया पर भिड़ती ही रहती हैं। इसके इतर तेज-तर्रार माने जाने वाले राजनेताओं को भी कई बार अपने चिर-परिचित तेवर में जवाब दे चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर किसी भी विषय पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अब कंगना ने एक बार फिर से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर भड़ास निकाली है।

Trending Videos
kangana ranaut objected filmfare awards and tapsee pannu tweeted awards given people who instigated delhi riots
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने अवॉर्ड्स को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 'पिछले साल इलाइची अवॉर्ड्स एक रणनीति के तहत दिए गए थे। इसमें 'नंगा ही तो आया है, घंटा लेकर जाएगा' गैंग फिल्म 'गली बॉय' को दे दिए गए थे, जिसने कन्हैया के जेएनयू स्लोगन को रैप किया था। इस साल सभी इलाइची अवॉर्ड उन्हें दिए गए, जिन्होंने दिल्ली में दंगे भड़काए और गणतंत्र दिवस पर किसानों को दंगों के लिए उकसाया। अच्छा है। वे इलाइची डिजर्व करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut objected filmfare awards and tapsee pannu tweeted awards given people who instigated delhi riots
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया आ रही है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कंगना के नेशनल अवॉर्ड पर निशाना साधा। यूजर ने कहा कि 'सरकार के तलवे चाटने वाले को इस बार नेशनल अवॉर्ड मिला है।' सबसे भिड़ने वाली कंगना इस प्रतिक्रिया पर कहां चुप रहने वाली थीं।

kangana ranaut objected filmfare awards and tapsee pannu tweeted awards given people who instigated delhi riots
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने यूजर की क्लास लगा दी। अभिनेत्री ने लिखा कि 'अगर हम तुम्हारी धारणाओं के अनुसार भी चलते हैं तो सरकार उन्हें भी एंटरटेन करेगी, जो किसी न किसी तरह उनके/ देश के/ उनके एजेंडे के लिए उपयोगी हैं। यही मेरा पॉइंट है। अगर आप बेकार पैदा हुई हैं तो खेद है, लेकिन कुछ लोगों का इस्तेमाल इलाइची पार्टी करती हैं और कुछ का असली पार्टी।'
 
4 - 4
विज्ञापन
kangana ranaut objected filmfare awards and tapsee pannu tweeted awards given people who instigated delhi riots
kangana - फोटो : instagram

बता देें कि हाल ही में कंगना रणौत को 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में कंगना की फिल्म नॉमिनेट की गई थी, लेकिन उन्हें अवॉर्ड नहीं मिला। वहीं, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस बार 'थप्पड़' फिल्म के लिए तापसी पन्नू को जब बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला तो उन्होंने कंगना रणौत को थैक्यू कहा। तापसी ने कहा कि  'अपने किरदारों के माध्यम से नए मानदंड बनाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया कंगना रणौत। हालांकि, तापसी ने दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और जान्हवी कपूर को भी धन्यवाद दिया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed