फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की दोस्त बोलीं- SSR से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं रिया, एक आत्मा रहती है उनके साथ

Mon, 12 Apr 2021 10:02 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Apr 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Smita Parikh Says Rhea Was Dating Aditya Roy Kapur Before Sushant
रिया चक्रवर्ती, स्मिता पारिख और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई ऐसे खुलासे हुए, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। तो वहीं अब सुशांत की करीबी दोस्त स्मिता पारिख ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है। अभिनेता के निधन के बाद से स्मिता लगातार रिया के खिलाफ बोलती आ रही हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ और खुलासे किये हैं, जिसे सुनकर यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर दी है।

Sushant Singh Rajput Close Friend Smita Parikh Says Rhea Was Dating Aditya Roy Kapur Before Sushant
सुशांत सिंह राजपूत और स्मिता पारिख - फोटो : Twitter

स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वह कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी। एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है। रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था।' 
 

Sushant Singh Rajput Close Friend Smita Parikh Says Rhea Was Dating Aditya Roy Kapur Before Sushant
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

स्मिता की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उस आत्मा के बारे में पूछा, जिसके बारे में वो बात कर रही थी। इस पर स्मिता लिखती हैं, 'वह अक्सर कहती थी कि उसके बचपन का दोस्त 17 साल की उम्र में चल बसा था और अब वह उसके साथ है। कितने दुख की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Smita Parikh Says Rhea Was Dating Aditya Roy Kapur Before Sushant
आदित्य रॉय कपूर और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बता दें कि सुुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई जांच में रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी सामने आया था। रिया ने आदित्य को 23 बार कॉल किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, रिया और आदित्य को साल 2012 से लेकर 14 के बीच कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया था। लेकिन इनके बीच अफेयर होने के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Smita Parikh Says Rhea Was Dating Aditya Roy Kapur Before Sushant
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

तो वहीं रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही हैं और अब वो एक लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगी हैं। हाल ही में रिया को एक्टर साकिब सलीब और मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed