{"_id":"5c67c682bdec22499d2727d0","slug":"kangana-ranaut-opened-the-secrete-of-queen-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस फिल्म से कंगना बनीं बॉलीवुड की 'क्वीन', उसी की कहानी को बताया था बकवास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस फिल्म से कंगना बनीं बॉलीवुड की 'क्वीन', उसी की कहानी को बताया था बकवास
साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' ने कंगना रनौत को सुपर स्टार बना दिया। इस फिल्म को लेकर कंगना की बहुत तारीफ हुई। उन्होंने इस फिल्म के जरिए ये साबित कर दिया कि फिल्में बिना हीरो के भी चल सकती हैं। 'क्वीन' के लिए कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी थी जिसका पति उसे शादी से एक दिन पहले छोड़ देता है। इसके बाद वो लड़की अकेले हनीमून पर विदेश घूमने जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'क्वीन' की स्क्रिप्ट को कंगना रनौत ने बकवास बता दिया था।
2 of 5
Queen
हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़े कई राज खोले। कंगना ने कहा- 'सिर्फ मुझे ही नहीं जिस एक्टर ने भी क्वीन की स्क्रिप्ट को पढ़ा था तो उसने यही कहा कि फिल्म की कहानी तो बेहद बकवास है।'
3 of 5
Queen
'क्वीन' में कंगना के अनुभव को लेकर जब सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'क्वीन सभी के लिए एक बड़ी पार्टी की तरह थी। निर्देशक बहुत बड़े निर्माता थे। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को लेकर ज्यादा स्ट्रेस मत लो। ये काफी मजेदार होने जा रहा है। वो इतने बड़े प्रोड्यूसर थे कि उनकी असली पहचान ही प्रोड्क्शन थी और वो उस फिल्म को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Queen
कंगना ने आगे कहा, 'वो एक बेहतर फिल्म में बदल गई, चीजें खराब भी हो सकती थी, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर हर चीज के लिए तैयार थे, वो एक छोटे बजट की फिल्म थी और उनकी तरफ से कुछ खास दांव पर नहीं लगा था, मेरा तो कुछ दांव पर नहीं था क्योंकि उस समय मेरा करियर किसी अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा था।'
विज्ञापन
5 of 5
Queen
बता दें कि फिल्म 'क्वीन' का निर्देशन विकास बहल ने किया था। मात्र 12 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव और लीसा हेडन भी मुख्य किरदार में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।