फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत का दावा: 2024 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

Wed, 10 Mar 2021 09:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Mar 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut over 2024 Election Prediction, Says, 'Modi Will Rejoin As PM'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सोशल मीडिया पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपोर्ट करती हैं। अब कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि देश को मोदी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक रिपोर्ट भी साझा किया है। 

Kangana Ranaut over 2024 Election Prediction, Says, 'Modi Will Rejoin As PM'
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ओईसीडी के अनुसार भारत की विकास दर वित्त वर्ष 2022 में 12.6% रहने का अनुमान है। ओईसीडी के मुताबिक, भारत में कई वित्तीय सुधार किए हैं।  इसके चलते वह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगी। 
 

Kangana Ranaut over 2024 Election Prediction, Says, 'Modi Will Rejoin As PM'
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इस रिपोर्ट के साथ कंगना रणौत ने लिखा, 'मैं सस्पेंड होने की कीमत पर कह रही हूं कि 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।' उन्होंने लिखा था, 'देश के मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि बीजेपी अब कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक CULT है और नरेंद्र मोदी अब सिर्फ एक नेता नहीं हैं बल्कि वह एक जूनून हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut over 2024 Election Prediction, Says, 'Modi Will Rejoin As PM'
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना के ट्वीट पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कंगना को टैग करते हुए लिखा, 'कंगना मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं...लेकिन बीजेपी में एक नियम है जो खुद मोदी ने तय किया है कि 75 साल से ज्यादा राजनेता चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2024 में मोदी भी 75 साल से ज्यादा उम्र के होंगे, अगर वह तब भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे तो यह उनका पाखंडी व्यवहार नहीं होगा?'

विज्ञापन
Kangana Ranaut over 2024 Election Prediction, Says, 'Modi Will Rejoin As PM'
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

अभिनेत्री कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा कंगना का नाम फिल्म 'तेजस' से भी जुड़ा हुआ है जिसमें वह महिला एयर फोर्स पायलट बनी हुई नजर आएंगी। कुछ समय पहले कंगना ने वर्ष 2019 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को एक फ्रेंचाइजी का रूप देने की घोषणा की है, जिसमें वह अगली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' लाएंगी। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर आधारित एक फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग उन्होंने खत्म कर दी है और उसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म बनाने वाली हैं, जिसमें वह खुद इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed