फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत द्वारा पाकिस्तान को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- वहां भी जल्द होगी भाजपा सरकार

Wed, 10 Mar 2021 07:09 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts To India Giving Covid-19 Vaccine To Pakistan Says BJP Government Soon In Islamabad
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

भारत में कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण का कार्य जारी है। कई लोगों को अब तक कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा चुकी है और अब खबर है कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए वैक्सीन प्रदान कर रह है। भारत जल्द ही पाकिस्तान को भी कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज मुफ्त में देगा। कई बड़ी हस्तियां भारत के इस कदम की सराहना कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार की तारीफ की है। 

Kangana Ranaut Reacts To India Giving Covid-19 Vaccine To Pakistan Says BJP Government Soon In Islamabad
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

एक्ट्रेस कंगना रणौत लगभग हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देती है। भारत के इस कदम की सराहना करते हुए अभिनेत्री ने ट्वीट किया और लिखा, 'मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वह भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी। आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है, हा हा हा जबरदस्त।' सोशल मीडिया पर कंगना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

Kangana Ranaut Reacts To India Giving Covid-19 Vaccine To Pakistan Says BJP Government Soon In Islamabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

बता दें कि भारतीय वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जानकारी दी है। भारतीय वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड 'गावी' के जरिए पाकिस्तान पहुंचेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआइएच) के अधिकारियों ने पीएसी को बताया कि पाकिस्तान का टीकाकरण कार्यक्रम मुख्य तौर पर गावी के जरिये मिलने वाली मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है, क्योंकि चीन निर्मित वैक्सीन कैनसिनो की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति व्यक्ति करीब दो हजार रुपये (13 डॉलर) पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts To India Giving Covid-19 Vaccine To Pakistan Says BJP Government Soon In Islamabad
कंगना रणौत - फोटो : instagram

बेबाकी से अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रणौत ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरोध में ट्वीट कर उन्हें आतंकी कह दिया था। जिसके बाद दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से दर्ज शिकायत पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए पुलिस को एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) फाइल करने का आदेश दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को की जाएगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts To India Giving Covid-19 Vaccine To Pakistan Says BJP Government Soon In Islamabad
कंगना रणौत - फोटो : instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा', 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके साथ ही कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म बनाने वाली हैं, जिसमें वह खुद इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed