{"_id":"6048c3668ebc3e59281ac705","slug":"varun-dhawan-cuddling-with-babies-from-arunachal-pradesh-here-social-media-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए बच्चे को गोद में उठाए नजर आए वरुण धवन, यूजर ने टोका तो अभिनेता ने यूं दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना मास्क लगाए बच्चे को गोद में उठाए नजर आए वरुण धवन, यूजर ने टोका तो अभिनेता ने यूं दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हैं, वहां वह अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेता ने क्यूट से बच्चे के साथ वीडियो साझा की हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरुण ने मास्क नहीं लगाया है। इस पर एक यूजर ने उन्हें टोका तो एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
दरअसल, वरुण ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा किया है, उसमें उन्होंने एक स्थानीय बच्चे को गोद में उठाया है। वहीं, उस वीडियो में वो बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। साथ वरुण ने लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश के बच्चे। इसका नाम थियागो काम्बो है। वरुण की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक यूज़र ने उन्हें मास्क ना लगाने पर टोका।
इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, 'भाई, अपना मास्क तो पहन लो। वरुण धवन ने इसका जवाब देते हुए लिखा, जीरो में कोविड केस जीरो हैं। इसीलिए तू जियोग्रफी में फेल हुआ था। वरुण के इस जवाब को कई अन्य यूज़र्स ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
बता दें कि बीते वर्ष 'जुग-जुग जियो' की चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान वरुण खुद कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। गौरतलब है कि वरुण धवन की आगामी फिल्म भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं और इसके निर्माता दिनेश विजन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। शूटिंग के सिलसिले में वरुण और कृति पिछले हफ़्ते ही अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जहां फ़िल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जाना है। शूटिंग शुरू करने से पहले फ़िल्म की टीम ने मुख्यमंत्री पेमा खंडू और दूसरे अहम लोगों से मुलाक़ात की थी। भेड़िया अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।