फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं महेश बाबू, गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर दे रहे नई जिंदगी

Wed, 10 Mar 2021 05:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu Sponsored The Heart Surgery Of A Poor Child Namrata Shirodkar Shares Photo On Social Media
बच्चे अंकित भार्गव का परिवार और महेश बाबू - फोटो : Instagram

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके करोड़ों फैंस हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले महेश बाबू असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं। महेश बाबू सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि गरीब बीमार बच्चों की मदद करने के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसे ही एक गरीब बच्चे की हार्ट सर्जरी कराकर उसे नई जिंदगी दी है।

Mahesh Babu Sponsored The Heart Surgery Of A Poor Child Namrata Shirodkar Shares Photo On Social Media
नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू - फोटो : file photo

महेश बाबू चैरिटी के जरिए दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों की हार्ट सर्जरी स्पॉन्सर करते रहते हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने दी है। नम्रता ने हाल ही में हुई अंकित भार्गव नाम के बच्चे की सर्जरी के बारे में बताते हुए उसके माता-पिता के साथ तस्वीर शेयर की है। नम्रता ने लिखा, 'एक और दिल को खुश कर देने वाली कहानी। जानकर खुशी हुई वीएसडी और पीडीए से पीड़ित अंकित भार्गव को सर्जरी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह ठीक है। मैं इस बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की हमेशा कामना करूंगी। आंध्रा हॉस्पिटल की टीम का बहुत शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar)

Mahesh Babu Sponsored The Heart Surgery Of A Poor Child Namrata Shirodkar Shares Photo On Social Media
महेश बाबू

बता दें कि महेश बाबू ने आंध्रा हॉस्पिटल्स और हीलिंग लिटिल हार्ट्स नाम की संस्था के साथ साल 2019 में हाथ मिलाया था। इसके बाद इन दोनों संस्थानों के साथ मिलकर अभिनेता ने अब तक 1000 से ज्यादा बच्चों की सर्जरी को स्पॉन्सर किया है। महेश बाबू के इस परोपकारी काम के लिए उनके फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu Sponsored The Heart Surgery Of A Poor Child Namrata Shirodkar Shares Photo On Social Media
महेश बाबू

इसके अलावा महेश बाबू ने 2016 में आंध्र प्रदेश के बरीपालम और तेलंगाना के सिद्धापुरम गांवों को गोद भी लिया था। महेश बाबू द्वारा गोद लिए जाने के बाद इन पिछड़े गांवों में खूब विकास हुआ है। वहां के लोग अभिनेता को भगवान की तरह पूजते हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu Sponsored The Heart Surgery Of A Poor Child Namrata Shirodkar Shares Photo On Social Media
महेश बाबू

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही फिल्म 'सरकरू वैरी पाटा' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा महेश फिल्म 'मेजर' के साथ भी अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। हालांकि फिल्म से महेश बाबू बतौर एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर जुड़े हैं। फिल्म 'मेजर' 2 जुलाई को रिलीज होगी, जिसका ऐलान कुछ वक्त पहले ही अभिनेता ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed