सब्सक्राइब करें

अब तैमूर अली खान को कड़ी टक्कर देने आ गया यह स्टार किड, कंगना रनौत से जुड़ा है कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut poses with her cute nephew prithvi raj chandel taimur fail before this baby

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बड़ी बहन रंगोली रनौत ने पिछले साल नवंबर महीने में एक बेटे को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रंगोली ने बहन कंगना और बेटे की एक बेहद क्यूट सी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है जिसके बाद से यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos
kangana ranaut poses with her cute nephew prithvi raj chandel taimur fail before this baby

रंगोली ने अपने तीन महीने के बेटे का नाम पृथ्वी राज चंदेल रखा है। फोटो में पृथ्वी काले रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं और मासी कंगना की गोदी में खिल खिलाकर मुस्कुरा रहे हैं। पृथ्वी की ऐसी क्यूटनेस देखकर तो यह साफ लगता है कि वह शाहरुख खान के बेटे अबराम और सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान को जल्द ही पीछे छोड़ने वाले हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut poses with her cute nephew prithvi raj chandel taimur fail before this baby

आपको बता दें कि साल 2006 में देहरादून में एसिड अटैक का शिकार होने के बाद रंगोली अपना घर छोड़कर मुंबई में बहन कंगना रनौत के साथ ही रहती थीं। इसके बाद लंबे समय तक उनका इलाज चला और फिर उन्होंने कंगना के काम को मैनेज करने की जिम्मेदारी ली थी। 
 



 

kangana ranaut poses with her cute nephew prithvi raj chandel taimur fail before this baby

रंगोली ने मई 2011 में बिजेनसमैन अजय चंदेल से शादी कर ली। 16 नवंबर, 2017 को रंगोली ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया। भले ही पृथ्वी किसी स्टार के बेटे न हो लेकिन उनकी मासी का कनेक्शन तो सीधे तौर पर बॉलीवुड से जुड़ा है। ऐसे में पृथ्वी दूसरे स्टार किड्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed