{"_id":"5aa62b264f1c1ba8758b4ec7","slug":"newton-actor-rajkummar-rao-gives-a-amusing-surprise-to-girlfriend-patralekha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड की याद आते ही सबकुछ भूले राजकुमार राव, दिया ऐसा सरप्राइज, भर आईं आखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गर्लफ्रेंड की याद आते ही सबकुछ भूले राजकुमार राव, दिया ऐसा सरप्राइज, भर आईं आखें
Mon, 12 Mar 2018 02:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। केवल फिल्मों से ही नहीं राजकुमार राव अपनी इस खासियत की वजह से भी अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतने का हुनर रखते हैं।
2 of 5
rajkumar rao
राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का रिलेशनशिप पूरे बॉलीवुड के लिए एक मिसाल माना जाता है। इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया। राजकुमार राव अपनी प्रोफेशनल लाइफ से समय निकालकर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने का हुनर भी रखते हैं। तभी तो गर्लफ्रेंड की याद आते ही सारा काम छोड़ कर राजकुमार, पत्रलेखा से मिलने पहुंच गए।
3 of 5
rajkumar rao
जी हां राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से मुबंई की फ्लाइट ली और फिल्म के सेट पर जा पहुंचे। दरअसल पत्रलेखा 'नानू की जानू' की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन राजकुमार को जैसे ही उनकी याद आई उन्हें दिल्ली से मुंबई पहुंचते देर न लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rajkummar Rao
साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने वाली एक्ट्रेस पत्रलेखा ने इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
mental hai kya
वहीं फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही कंगना रनौत के साथ 'मेंटल है क्या' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। कंगना रनौत और राजकुमार राव इसके पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों फिल्म ‘क्वीन’ में साथ काम कर चुके हैं। यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।