पिछले 24 घंटों में एक लड़की ने पूरे इंडिया को अपना दीवाना बना रखा है। तीखे नैन-नक्श वाली इस लड़की की कातिलाना अदाएं इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये लड़की कौन है जिस पर पूरे इंडिया का यूथ मर मिटा है। अचानक कहां से आई और सबके दिलों पर छा गई। तो आइए आपको इस लड़की के बारे में सबकुछ बताते हैं।
चंद घंटों में इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली इस लड़की की क्या है सच्चाई, 10 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
26 सेकंड के छोटे से वीडियो में दिख रही इस लड़की का नाम है प्रिया प्रकाश वारियर। 18 साल की प्रिया मॉडल और एक्ट्रेस हैं। प्रिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है यह उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का गाना है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi’ हैं।
She sees in black and white, Thinks in greys, But loves in colour🖤
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
प्रिया का निकनेम रिया है। उनके दोस्त और परिवार वाले इसी नाम से उन्हें पुकारते हैं। प्रिया प्रकाश केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। प्रिया की पढ़ाई त्रिशूर के विमला कॉलेज से हुई है। अब वो बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। प्रिया के पिता का नाम प्रकाश वारियर है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
प्रिया को म्यूजिक, डांसिंग और ट्रैवलिंग का काफी शौक है। प्रिया मोहिनीअट्टम डांस फॉर्म की ट्रेंड डांसर भी हैं। प्रिया इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी एक्टिव हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। प्रिया की इस डेब्यू फिल्म को उमर लूलू ने निर्देशित किया है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। वायरल हुए इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख यूजर्स बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ''मैं ये सीन पूरे दिन तक देख सकता हूं।'' वहीं एक यूजर ने लिखा- ''एक्ट्रेस की आंखों के एक्सप्रेशन काफी अच्छे हैं और सोशल मीडिया पर जादू किया हुआ है।''
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
