बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत के व्यक्तित्व से हर कोई वाकिफ है। वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस किसी न किसी मुद्दे पर बेबाकी से बोलती नजर आती हैं। कभी वह किसी कलाकार पर तंज कसती हैं तो कभी किसी फिल्म पर। कंगना रणौत एक बार फिर अपने विचारों और बेबाकी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही विदेशी फिल्म 'ओपेनहाइमर' कंगना रणौत के दिल को भी भा गई है। हाल ही में, कंगना रणौत ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को लेकर अपने विचार और पसंदीदा सीन का खुलासा किया।
Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलचस्प बात यह है कि कंगना रणौत की 'ओपेनहाइमर' के लिए तारीफ तब आई, जब हाल ही में अभिनेत्री ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की जमकर बुराई की है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की आलोचना करने के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने फिल्म के अपने पसंदीदा सीन का भी खुलासा किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए कंगना रणौत ने कहा कि 'ओपेनहाइमर' क्रिस्टोफर नोलन का अब तक का 'सर्वश्रेष्ठ काम' है।
कंगना रणौत ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें फिल्म कौन सा सीन सबसे ज्यादा पसंद आया। अभिनेत्री के मुताबिक उन्हें फिल्म का वह हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया जो भगवत गीता और भगवान विष्णु को संदर्भित करता है। अपने इंस्टा हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, 'मेरा पसंदीदा हिस्सा भगवद गीता और भगवान विष्णु का संदर्भ है, जब वह अपने भीतर के विष्णु को चैनलाइज करते हैं। इसे देखने जाएं, यह एक बेहद प्यारी फिल्म है।'
Jennifer Mistry: TMKOC टीम पर फिर बरसीं जेनिफर मिस्त्री, अभिनेत्री ने बताई सेट पर टॉक्सिक माहौल की सच्चाई
कंगना रणौत ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ओपेनहाइमर क्रिस्टोफर नोलन का अब तक का सबसे अच्छा काम है... हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म... मैं इतनी उत्साहित हूं कि मैं नहीं चाहती थी कि यह खत्म हो... इसमें वह सब कुछ है जो मुझे बेहद पसंद है, मैं भौतिकी और राजनीति के बारे में भावुक हूं ...मेरे लिए यह एक सिनेमाई ऑर्गेज्म जैसा था...अद्भुत से परे।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना रणौत जल्द ही 'तेजस' में एयरफोर्स पायलट के रूप में दिखाई देंगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा, कंगना रणौत के पास फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी, जिसमें वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Chandu Champion: कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' से जुड़े तीन कलाकार, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर भी आया अपडेट