फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: 'बीमारियां अब डराती नहीं', हार्ट अटैक के मुश्किल दौर के बारे में सुष्मिता ने की खुलकर बात

Mon, 31 Jul 2023 05:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Jul 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Aarya 3 fame Sushmita Sen talks about suffering from a heart attack says illness no longer scared me
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने अपनी कई परफॉर्मेंस से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी देकर फैंस को सकते में डाल दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस बाद में अपना हेल्थ अपडेट भी साझा करती नजर आईं। अब हाल ही में, सुष्मिता ने हार्ट अटैक के मुश्किल फेज के बारे में खुलकर बात की है।

Aarya 3 fame Sushmita Sen talks about suffering from a heart attack says illness no longer scared me
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता सेन ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि हार्ट अटैक के बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी और इसके साथ ही स्टेन प्लेसमेंट भी किया गया था। वहीं, एक्ट्रेस ने अब अपने दिल के दौरे को लेकर बात की है और बताया कि कोई भी बीमारी जिंदगी जीने का एक नया मौका देती है। हमें जिंदगी के असल महत्व के बारे में बताती है।

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव को फटकार लगाना सलमान खान को पड़ा भारी! समर्थन में गोल्डी बराड़?

Aarya 3 fame Sushmita Sen talks about suffering from a heart attack says illness no longer scared me
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि  बीमारियां अब उन्हें डराती नहीं हैं, बल्कि जिंदगी को एक नए सिरे से शुरू करना सिखाती है। अभिनेत्री ने कहा, ‘बीमारियां हमें और केयरफुल बनाती है। मेरा मानना है कि हर बीमारी अपने साथ एक सबक लेकर आती है, जो वह आपको सीखा कर जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे में बीमारियां हमें याद दिलाती हैं कि हेल्थ भी जरूरी होता है।’

Chandu Champion: कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' से जुड़े तीन कलाकार, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर भी आया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Aarya 3 fame Sushmita Sen talks about suffering from a heart attack says illness no longer scared me
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने आगे कहा, 'यह एक समय है, जो गुजर जाएगा। इस दौर ने मुझे चीजों को और भी अच्छे से हैंडल करना सिखाया है।' एक्ट्रेस ने कहा कि जब जिंदगी आपको दूसरा मौका दे तो उसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए। हमारी जिंदगी बहुत मूल्यवान है। हमें हर गुजरते दिन के लिए भगवान को धन्यवाद कहना चाहिए कि उन्होंने हमें इतनी खूबसूरत जिंदगी दी है।’

Rajinikanth: रजनीकांत की तरह हूबहू दिखता है यह पाकिस्तानी शख्स, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा

विज्ञापन
Aarya 3 fame Sushmita Sen talks about suffering from a heart attack says illness no longer scared me
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' के पिछले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे। इसमें एक्ट्रेस, सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, 'आर्या 3' कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed