फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल: यामी गौतम को विक्रांत मैसी ने बताया 'राधे मां', बीच में कूदीं कंगना ने कहा- लाओ मेरी चप्पल

Mon, 07 Jun 2021 01:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises Yami Gautam, shares photo of her as a bride
कंगना रणौत-यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया की मदद से दुनियाभर के फैंस को दी। ज्ञात हो कि यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। यामी को बॉलीवुड सेलेब्स पोस्ट शेयर करके शादी की बधाइयां दे रहे हैं। यामी को पहाड़ी दुल्हन बनता देख कंगना रणौत बहुत खुश हुई हैं। उन्होंने यामी की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है।



दुल्हन बनीं यामी गौतम
कंगना ने यामी की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-परंपरा और समय से भी पुराना। एक पहाड़ी लड़की के दुल्हन बनने से ज्यादा दिव्य नहीं हो सकता है। फोटो में यामी ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है और वह अपने कलीरे दिखाते हुए मुस्कुराहती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कंगना रणौत भी हिमाचल प्रदेश के मनाली में पली-बढ़ी हुई हैं।  वह इस समय अपने परिवार के साथ मनाली में रह रही हैं।  

Kangana Ranaut praises Yami Gautam, shares photo of her as a bride
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Twitter

बता दें कि यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। यामी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे और उनके वेडिंग लुक की तारीफ कर रहे। वहीं, विक्रांत मैसी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।' विक्रांत मैसी का यामी गौतम की फोटो पर कमेंट एक्ट्रेस कंगना को कुछ खास पसंद नहीं आया । 

Kangana Ranaut praises Yami Gautam, shares photo of her as a bride
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने विक्रांत के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'कहां से निकला ये कॉक्रोच, लाओ मेरी चप्पल।' कंगना के इस कमेंट पर फैंस तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं, कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ऐसे कमेंट के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, कीर्ति कुल्हारी, वाणी कपूर, निम्रत कौर संग कई बॉलीवुड सेलेब्स ने यामी गौतम को कमेंट कर बधाई दी है।  साथ ही उनके लुक और मेहंदी की तारीफ भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises Yami Gautam, shares photo of her as a bride
यामी गौतम - फोटो : yami-gautam-weddin

आयुष्मान खुराना ने लिखा,  'पूरी जय माता दी वाली फीलिंग्स आ रही है.. आप दोनों ज्वाला जी गए थे?' वहीं पामेला ने लिखा, 'लंबे वक्त बाद एक बेहद खूबसूरत और असली दुल्हन मैंने देखी है।' बता दें कि एक तरफ तो फैंस इस कपल के शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो थोड़े हैरान भी हैं। दरअसल यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में अचानक से उनकी शादी की खबर सामने आ जाना उनके फैस के लिए हैरान कर देने वाली बात थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut praises Yami Gautam, shares photo of her as a bride
आदित्य धर, यामी गौतम - फोटो : yami-gautam-weddin
अब हाल ही में यामी की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। यामी की ये फोटो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है।  फोटो में नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।  उन्होंने इसमें ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है।  और उन्होंने हाथों में लाल चूड़ा,  मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी है।  यामी इस लुक में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed