फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: अंजलि गायकवाड़ के एलिमिनेट होने पर भड़के यूजर्स, कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी कही ये बात

Mon, 07 Jun 2021 12:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Anjali Gaikwad gets eliminated from Indian Idol 12 Congress leader Ajay Maken tweet
अजय माकन - फोटो : अजय माकन

पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' लगातार विवादों में बना हुआ है। बीते दिनों ये शो इसलिए विवाद में था, क्योंकि अमित कुमार से लेकर सुनिधि चौहान और अभिजीत सावंत जैसे सेलेब्स ने खुलासा किया था कि मेकर्स काबिलियत से ज्यादा कंटेस्टेंट्स की कहानियों पर जोर देते हैं। उनसे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए भी कहा गया था। तो वहीं इस वीकेंड शो में शो में दिग्गज अदाकारा जीनत अमान पहुंचीं। उन्हें इंप्रेस करने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। इस दौरान कंटेस्टेंट ने उन पर फिल्माए गए गाने गाए और एपिसोड जीनत अमान के नाम किया। शो में उन्होंने अपनी कई पुरानी यादों को भी साझा किया। वहीं, अब प्रतिभागी अंजलि गायकवाड़ के एलिमिनेट होने के बाद एक बार फिर हंगामा मच गया है। इस कारण दूसरी कंटेस्टेंट्स शनमुख प्रिया पर यूजर्स भड़क रहे हैं। अंजलि गायकवाड़ के शो से बाहर निकलने के बाद यूजर्स ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने 'इंडियन आइडल' को लेकर ट्वीट किया है। 

Anjali Gaikwad gets eliminated from Indian Idol 12 Congress leader Ajay Maken tweet
अजय माकन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय माकन लिखते हैं, 'ये मुश्किल समय है। हर फोन कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ डरे हुए हैं। क्या वो ला सकते हैं... कोई नहीं जानता। कुछ घंटों का संगीत हमें एक पुरानी दुनिया में ले जाता है। इनमें से कोई भी बच्चा एलिमिनेशन के लिए नहीं है। अंजलि गायकवाड़ को वापस लाओ।'
 

Anjali Gaikwad gets eliminated from Indian Idol 12 Congress leader Ajay Maken tweet
अंजलि गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की अंजलि गायकवाड़ ने अपने पापा से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली है। इंडियन आइडल 12 में शामिल होने वाली अंजलि इस कांटेस्ट की सबसे छोटी कंटेस्टेंट थी। 2017 में हुए सिंगिंग रियलिटी शो में अंजलि में सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का खिताब अपने नाम कर लिया था। अंजलि गायकवाड़ के बाहर होते ही एक बार फिर से शंमुखाप्रिया निशाने पर आ गईं और उनके सिंगिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Gaikwad gets eliminated from Indian Idol 12 Congress leader Ajay Maken tweet
इंडियन आइडल - फोटो : twitter: @SonyTV

इस एपिसोड में शंमुखाप्रिया ने 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' गाना गाया था। इस दौरान जजों ने भले ही उनकी तारीफ की। लेकिन यूजर्स को यह खास पसंद नहीं आया है। इसके बाद ट्विटर पर शंमुखाप्रिया को बाहर करने की मांग होने लगी है। एक यूजर ने लिखा, 'जब शंमुखाप्रिया गा रही थी तो मैंने अपना टीवी म्यूट कर दिया। माफ करिएगा पुराने गानों को इस तरह बर्बाद करते नहीं देख सकता।'
 

 

विज्ञापन
Anjali Gaikwad gets eliminated from Indian Idol 12 Congress leader Ajay Maken tweet
इंडियन आइडल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अगर बात करें इस सीजन की तो इस सीजन में कुल 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, अरुणिता कांजीलाल, आशीष कुलकर्णी, सायली कांबले, सवाई भाट और निहाल तारो बचे हैं। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed