सब्सक्राइब करें

खुलासे: जब बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने बताई फिल्मी दुनिया की सच्चाई, हर कोई रह गया था हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jul 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Ranveer Singh To Taapsee Pannu These Celebs Exposed Bollywood
कंगना रणौत, रणवीर सिंह, राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछ की सच्चाई पर खुलकर बात करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म, पक्षपात और कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स की इसे लेकर आलोचना होती रही है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बॉलीवुड के कई गंभीर मुद्दों पर बात की और फैंस के बीच उनका खुलासा किया। 



कंगना रणौत
इस कड़ी में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस कंगना रणौत का आता है। कंगना नेपोटिज्म पर अक्सर अपनी राय रखती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे का एक कारण उन्होंने नेपोटिज्म भी बताया था। अभिनेत्री अक्सर कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड माफिया का राज चलता है और यहां स्टार किड्स को ज्यादा मौके मिलते हैं। कंगना कई बार इस पर मुखर होकर बोल चुकी हैं। एक इवेंट में कंगना ने कहा था, 'साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में मैंने एक चीज नोटिस की है, फिर चाहे तमिल हो या तेलुगु इंडस्ट्री हो। वो यह है कि साउथ इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्म हो सकता है, लेकिन यहां राजीवज्म और गैंगिज्म नहीं है। है और यहां पर आउटसाइडर्स को परेशान भी नहीं किया जाता है। न्यूकमर्स को हाशिए पर नहीं छोड़ दिया जाता है। कोई किसी को बर्बाद नहीं करता है, कोई ब्लाइंड आइटम नहीं, बस काम और प्रतिभा है।'

Trending Videos
Kangana Ranaut Ranveer Singh To Taapsee Pannu These Celebs Exposed Bollywood
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना
एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक पोर्टल के साथ नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कहा था, "मेरा डेब्यू फिल्म विक्की डोनर से हुआ था, उस वक्त मैं 27 साल का था। अगर मैं एक स्टार किड होता, तो मुझे 22 साल की उम्र में ही काम मिल गया होता। मुझे नहीं लगता कि इसमें अंतर है पांच साल बहुत प्रभावी होते हैं। मुझे लगता है कि मैं 27 साल की उम्र में बहुत अधिक परिपक्व एक्टर था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Ranveer Singh To Taapsee Pannu These Celebs Exposed Bollywood
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव
बॉलीवुड में पक्षपात करने की बातें भी सामने आती रहती हैं। इस पर बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा था, 'पक्षपात है, बेशक, यह हर जगह मौजूद है, इसलिए यह ठीक है। लेकिन मेरी चिंता केवल तब होती है जब पक्षपात के कारण मुझे फिल्मों में गैर-प्रतिभाशाली लोगों को देखना पड़ता है। यह मेरे लिए एक समस्या है।'

Kangana Ranaut Ranveer Singh To Taapsee Pannu These Celebs Exposed Bollywood
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका आप्टे
कास्टिंग काउच फिल्मी दुनिया का भयावह सच है। कई अभिनेत्रियों को इसका सामना करना पड़ा है। इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने बताया था कि वह कास्टिंग काउच का कई बार सामना कर चुकी हैं और उन लोगों को भी जानती हैं जो इससे गुजरे हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि एक शख्स के साथ सोने की शर्त पर फिल्म में रोल ऑफर किया गया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Ranveer Singh To Taapsee Pannu These Celebs Exposed Bollywood
कृति सैनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सैनन
एक्ट्रेस कृति सैनन ने एक बार बताया था कि एक फिल्म से उन्हें स्टार किड की वजह से रिप्लेस कर दिया गया था। कृति ने कहा था, 'अगर मैं एक फिल्मी परिवार से होती, तो मुझे डायरेक्टर्स तक नहीं जाना पड़ता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed