{"_id":"60e43c218ebc3ec76f33e1d8","slug":"tanisha-mukherjee-love-life-and-affairs-with-armaan-kohli-uday-chopra-upen-patel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर के चर्चे: अरमान कोहली ही नहीं, इन सितारों के साथ भी जुड़ चुका है तनीषा मुखर्जी का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर के चर्चे: अरमान कोहली ही नहीं, इन सितारों के साथ भी जुड़ चुका है तनीषा मुखर्जी का नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। हाल ही में तनीषा अपने एग्स फ्रीज करवाने की खबर को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने अपने करीबी लोगों और डॉक्टर की सलाह के बाद ही 39 वर्ष की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। तनीषा बॉलीवुड के सुपरस्टार फैमिली से संबंध रखती हैं। उनकी बहन काजोल और जीजा अजय देवगन बॉलीवुड दिग्गज सितारे हैं। तनीषा फिल्मों में भले ही कमाल ना दिखा पाई हों, लेकिन अपनी तस्वीरों से वो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। काजोल की बहन तनीषा को फिल्मों में कभी वो सफलता नहीं मिली जैसे उनके परिवार के बाकी सदस्यों को मिली। तनीषा ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं, लेकिन उनकी हर फिल्म फ्लॉप रही। इसके चलते तनीषा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब तनीषा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही सुर्खियां बटोरती हैं।
तनीषा टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में एक्टर अरमान कोहली संग अफेयर की खबरों के चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें, अरमान कोहली के अलावा तनीषा का इन सितारों के साथ भी नाम जुड़ चुका है। चलिए बताते हैं तनीषा के निजी जीवन के बारे में ...
2 of 5
तनीषा मुखर्जी, अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। दोनों के बात करने के तरीके से दर्शकों को लगने लगा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। शो खत्म होने के बाद यह दोनों अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए। हालांकि बाद में खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया।
3 of 5
तनीषा मुखर्जी, उदय चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अरमान कोहली के अलावा तनीषा मुखर्जी का नाम उदय चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा चुका है लेकिन दोनों ही आज भी कुंवारे हैं। 43 साल की उम्र में भी तनीषा अकेले जीवन व्यतीत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनीषा मुखर्जी, उपेन पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
उदय चोपड़ा, अरमान कोहली के अलावा एक और शख्स हैं जिनके साथ तनीषा का नाम जोड़ा जा चुका है। जी हां, उपेन पटेल के साथ तनीषा का नाम जोड़ा गया था। हालांकि उपेन और तनीषा दोनों ने ही कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
5 of 5
तनीषा मुखर्जी
- फोटो : Instagram
फिल्मों की बात करें तो तनीषा ने बॉलीवुड की 11 फिल्मों में काम किया है जिसमें 'नील एंड निक्की', 'सरकार', 'टैंगो चार्ली', 'वन टू थ्री', 'सरकार राज' जैसी फिल्में शामिल हैं। तनीषा आखिरी बार फिल्म 'अन्ना' में नजर आई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।