फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Wed, 09 Sep 2020 02:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Sep 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reached mumbai after the controversy to Shiv Sena leader Sanjay Raut
kangana ranaut - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं। कंगना ने हाल ही में कहा था कि वो नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। ऐसे में मुबंई के लिए उड़ान भरने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंची और वहां से मुंबई के लिए रवाना हुईं।  कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी संपत्ति को 'तोड़ने' का प्रयास कर रही है। कंगना ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उनका शिवसेना के साथ झगड़ा चल रहा है।


 

Kangana Ranaut Reached mumbai after the controversy to Shiv Sena leader Sanjay Raut
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें वह कंगना रनौत के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है।हालांकि बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना रनौत को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने कंगना के दफ्तर में कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब कल दोपहर तीन बजे फिर सुनवाई होगी।



 

Kangana Ranaut Reached mumbai after the controversy to Shiv Sena leader Sanjay Raut
कंगना रनौत - फोटो : ट्विटर (@KanganaRanaut)

कंगना ने ट्वीट किया, 'मैं जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे से मुंबई जाने की तैयारी में हूं, तभी महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे गैरकानूनी तरीके से मेरी सम्पत्ति तोड़ने पहुंच गए, ठीक है आगे बढ़िए। मैंने महाराष्ट्र के गौरव के लिए रक्त तक देने का वादा किया है। यह तो कुछ भी नहीं है, सब कुछ ले लें, लेकिन मेरी हिम्मत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reached mumbai after the controversy to Shiv Sena leader Sanjay Raut
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

याद दिला दें कि हाल में कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। कंगना ने यह भी कहा था कि उन्हें 'मूवी माफिया' से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और वह चाहेंगी कि उन्हें या तो गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से या केंद्र सरकार से सुरक्षा मिले। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) मुंबई पहुंचने पर अभिनेत्री को सुरक्षा देगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reached mumbai after the controversy to Shiv Sena leader Sanjay Raut
Kangana Ranaut at Mohali Airport - फोटो : PTI

बता दें कि कंगना ने एक दूसरे ट्वीट में उनके बंगले के बाहर मौजूद महानगरपालिका कर्मियों की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'बाबर और उसकी सेना।' कंगना ने लिखा, 'मैं कभी गलत नहीं थी और मेरे दुश्मनों ने यह बार-बार साबित किया है और इसलिए ही मुम्बई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है।' गौरतलब है कि कंगना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और 10 सशस्त्र कमांडों उनकी सुरक्षा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed