{"_id":"5f589979f047e1063506f664","slug":"rhea-chakraborty-brother-showik-chakraborty-will-be-sent-to-14-day-judicial-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती के बाद शौविक को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ड्रग्स खरीदने और उसके लेनदेन के मामले में किया गया है गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती के बाद शौविक को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ड्रग्स खरीदने और उसके लेनदेन के मामले में किया गया है गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शौविक के साथ सुशांत सिंह के मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा और जैद को भी न्यायिक हिरासत नें भेजा गया है। आज तीनों की अदालत में पेशी हुई थी। बता दें कि, तीनों की रिमांड अवधि आज खत्म हो रही थी।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत अरेस्ट किया था। NCB ने कहा है कि हमारे पास सबूत है इसलिए रिया की गिरफ्तारी की गई है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एनडीपीएस एक्ट का सेक्शन 20बी के तहत ड्रग्स की खरीदारी, उत्पादन, अपने पास रखने, खरीद-फरोख्त करने और इसे ट्रांसपोर्ट करने को अपराध माना गया है। रिया को बुधवार सुबह भायखला जेल में शिफ्ट किया गया। रिया की मंगलवार की रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजरी। एनसीबी ने अपने बयान में कहा कि रिया ने ड्रग्स मंगवाने के पैसे दिए, लेकिन ड्रग्स लेने की बात नहीं कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एनसीबी की रिमांड कॉपी में इस बात का जिक्र है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। रिमांड कॉपी में कहा गया है कि रिया के बयानों से साफ हुआ है कि वह ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर हैं। वहीं एनसीबी को जांच में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के ड्रग्स डीलर के साथ कनेक्शन के सबूत मिले थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।