फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई, अभिनेत्री ने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा- 'बाबर और उसकी सेना'

Wed, 09 Sep 2020 12:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Sep 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Latest News:  Kangana Ranaut reaction after BMC demolish her mumbai office
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएमसी का आरोप है कि अभिनेत्री ने अवैध निर्माण और प्लान के मुताबिक ऑफिस का निर्माण नहीं करवाया है। इसके लिए कंगना रनौत को बीएमसी की ओर से नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद बुधवार को बीएमसी ने अभिनेत्री के अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बीएमसी की इस कार्रवाई पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही बता दें कि बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना रनौत को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने कंगना के दफ्तर में कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब कल दोपहर तीन बजे फिर सुनवाई होगी।



Kangana Ranaut Latest News:  Kangana Ranaut reaction after BMC demolish her mumbai office
कंगना का दफ्तर तोड़ने में जुटी बीएमसी - फोटो : Twitter/Kangana Ranaut

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। उन्होंने ट्विटर पर बीएमसी की कार्रवाई की आलोचना की है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बाबर और पाकिस्तान बताया है। कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें वह कंगना रनौत के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है। 

Kangana Ranaut Latest News:  Kangana Ranaut reaction after BMC demolish her mumbai office
कंगना के ऑफिस में बीएमसी की तोड़फोड़ - फोटो : @KanganaTeam

कंगना रनौत के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बाबर और उसकी सेना।' वहीं एक और तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तान'। तीसरे ट्वीट में बीएमसी की ओर से हो उनके ऑफिस में हो रही कार्रवाई की तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं कभी गलत नहीं रहती और मेरे दुश्मन बार-बार साबित करते हैं। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है।' 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Latest News:  Kangana Ranaut reaction after BMC demolish her mumbai office
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के यह सभी ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि बीएमसी का आरोप है कि कंगना रनौत ने अपना दफ्तर बनवाने में नियमों का उल्लंघन किया गया है। बीएमसी का कहना है कि अभिनेत्री के दफ्तर में प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Latest News:  Kangana Ranaut reaction after BMC demolish her mumbai office
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

बीएमसी ने आरोप लगाया है कि कागज में जहां पर बाथरूम दिखाया गया है, वहां पर खुली जगह देखने को मिल रही है। इसके लिए बीएमसी ने कंगना रनौत को कारण बताओ नोटिस भी भेजा था। इसके लिए उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया था, लेकिन कंगना रनौत की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बुधवार की सुबह बीएमसी की टीम बुलडोजर लेकर दफ्तर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।


पढ़ें: Akshay Kumar Birthday: लीक हो गई फिल्म ‘बेलबॉटम’ की पूरी कहानी, जानिए क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed