फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेहला रशीद विवाद में कंगना रणौत का तंज, बोलीं- ‘देशद्रोह से आपको पैसा मिलेगा लेकिन..’

Tue, 01 Dec 2020 11:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 01 Dec 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on Jnu ex student leader shehla Rashid controversy
शेहला रशीद, कंगना रणौत - फोटो : एएनआई, instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत देश के तमाम मुद्दों पर खुलकर राय रखती हैं। सोशल मीडिया पर वे काफी सक्रिय रहती हैं। इस बार कंगना ने जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद को निशाने पर लिया है। अभिनेत्री ने शेहला के पिता का वीडियो साझा करते हुए अपनी बात कही है।

Kangana ranaut reaction on Jnu ex student leader shehla Rashid controversy
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

दरअसल, शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बेटी पर गंभीर आरोप लगाए। अब्दुल रशीद ने दावा किया कि उनकी बेटी से उन्हें जान का खतरा है। साथ ही आरोप लगाए कि शेहला रशीद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। शेहला के पिता के इसी बयान पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana ranaut reaction on Jnu ex student leader shehla Rashid controversy
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ट्वीट कर लिखती हैं कि ‘देशद्रोह से आपको पैसा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मित्र, सहयोग सब कुछ मिलेगा, मगर देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलेंगे, संघर्ष मिलेगा, पूर्वजों की सभ्यता की लड़ाई विरासत में मिलेगी, आपकी जिंदगी है आपका निर्णय होना चाहिए, समझदारी की जिंदगी जीनी है या मूर्खता की? मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on Jnu ex student leader shehla Rashid controversy
शेहला रशीद - फोटो : twitter@kanhaiyakumar

वहीं शेहला ने एक बयान जारी करते हुए पिता के आरोपों से इनकार किया है। शेहला ने ट्वीट कर लिखा कि 'परिवार में ऐसा नहीं होता, जैसा मेरे पिता ने किया है। उन्होंने मेरे साथ-साथ मेरी मां और बहन पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।' शेहला लिखती हैं कि ‘वह पत्नी को पीटने वाले, एक अपमानजनक और दुष्ट इंसान हैं। हमने आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है और यह स्टंट उसी की प्रतिक्रिया है।'

विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on Jnu ex student leader shehla Rashid controversy
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वह हर समसामयिक मुद्दे को लेकर अपनी बात रखती ही रहती हैं। इस वजह से कई बार कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हाल ही में कंगना ने किसानों के प्रदर्शन में शामिल बुजुर्ग किसान दादी को 'शाहीन बाग वाली दादी' बताया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है। कंगना ने इस पर कटाक्ष करते हुए रीट्वीट किया था। बाद में ट्रोल होने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed