फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयकर छापे के बाद तापसी पन्नू के ट्वीट पर कंगना रणौत की भड़ास, लिखा- ‘तुम हमेशा सस्ती ही रहोगी’

Sat, 06 Mar 2021 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Mar 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on taapsee pannu tweet not so sasti copy after income tax raid
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : instagram/taapsee, kanganaranaut

तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच ट्विटर पर बहस कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। कंगना हमेशा तापसी को बी ग्रेड अभिनेत्री और सस्ती कॉपी कहती आई हैं। आयकर विभाग के छापे के बाद तापसी ने जब ट्वीट किया तो कंगना भी उन पर निशाना साधने से नहीं चूकीं।

Kangana ranaut reaction on taapsee pannu tweet not so sasti copy after income tax raid
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल आयकर छापे के बाद तापसी पन्नू ने शनिवार की सुबह एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। तीनों ही ट्वीट उन्होंने तंज कसते हुए लिखे। इसमें उन्होंने कंगना के सस्ती कॉपी वाली बात का भी जिक्र किया। तापसी ने लिखा कि 'माननीय वित्त मंत्री के मुताबिक साल 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे। अब सस्ती कॉपी नहीं रही।'

Kangana ranaut reaction on taapsee pannu tweet not so sasti copy after income tax raid
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

तापसी के इसी ट्वीट पर कंगना ने लिखा- 'तुम हमेशा सस्ती बनी रहोगी। तुम्हारे रिंग मास्टर कश्यप के यहां 2013 में टैक्स चोरी की वजह से छापा पड़ा था। सरकारी अधिकारी की रिपोर्ट आ गई है अगर तुम दोषी नहीं हो तो उनके खिलाफ कोर्ट जाओ और सफाई दो। कम आन सस्ती।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on taapsee pannu tweet not so sasti copy after income tax raid
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

तापसी ने अन्य ट्वीट में लिखा
अपने अन्य ट्वीट में तापसी लिखती हैं कि 'मुख्य रूप से तीन चीजों की तीन दिनों तक गहन खोजबीन की गई। 1. ‘कथित’ बंगले की चाबी जो पेरिस में है।' अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने छापे के दूसरे प्वॉइंट के बारे में बताया। वह लिखती हैं कि ‘कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जो भविष्य के लिए है।’ दरअसल अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि तापसी पन्नू को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है।

विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on taapsee pannu tweet not so sasti copy after income tax raid
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10

वित्त मंत्री ने 2013 में भी छापे की कही बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के आवास और दफ्तरों पर आयकर छापों को लेकर शुक्रवार को कहा, इन लोगों पर 2013 में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी, मगर तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया, जैसा अब बनाया जा रहा है। मैं किसी पूर्व मामले का जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस तरह की कार्रवाई की जाती है, तो उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed