फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'आप समझते हैं ISIS आतंकी नहीं है तो आप भी आतंकी हैं..', कंगना ने द केरल स्टोरी पर कही ऐसी बात

Sat, 06 May 2023 10:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 06 May 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut reaction on the kerala story row said if you think its attacking you then you are a terrorist
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कंगना को पंगा क्वीन भी कहा जाता है। उनका किसी न किसी स्टार से या फिर डायरेक्टर से पंगा हो ही जाता है। पिछले दिनों कंगना ने करण जौहर के बारे में जमकर खरी-खोटी कही थी। लेकिन अब कंगना द कश्मीर फाइल्स पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना ने द केरल स्टोरी पर चल रहे विवादों के बीच अब मेकर्स का समर्थन किया है। 

kangana ranaut reaction on the kerala story row said if you think its attacking you then you are a terrorist
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

द केरल स्टोरी का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से यह विवादों में है। इसके ट्रेलर में दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लापता लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने के बाद उनको आतंकवादी संगठन आईएआईएस में शामिल किया गया था। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद कुछ नेताओं ने इसका जमकर विरोध किया है। वहीं एक मुस्लिम संगठन ने इस फिल्म पर बैन लगाने की याचिका डाली थी, जिसपर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है।


इसे भी पढ़ें- Pathaan Vs Tiger: फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी है शाहरुख-सलमान का एक्शन सीक्वेंस! इस सुपरस्टार की सीरीज से किया चोरी
kangana ranaut reaction on the kerala story row said if you think its attacking you then you are a terrorist
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक इवेंट के दौरान कंगना रणौत से इसपर चल रहे विवाद पर उनके विचार पूछे गए। तो उन्होंने कहा, 'देखिए मैंने फिल्म देखी नहीं है, लेकिन फिल्म को बैन करने की बहुत कोशिश की गई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि यह किसी को भी इस फिल्म में ISIS के अलावा और कुछ बुरा नहीं लग रहा है न?'

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut reaction on the kerala story row said if you think its attacking you then you are a terrorist
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा, 'अगर देश की सबसे जिम्मेदार संस्था ऐसी बात कर रही है तो वह सही कह रहे हैं। ISIS एक आतंकी संगठन है और ऐसा नहीं है कि सिर्फ मैं उनको आतंकी कह रही हूं। हमारे देश, गृह मंत्रालय और अन्य देशों ने भी उनको ऐसा ही कहा है। अगर आप ऐसा समझते हैं कि वो आतंकवादी संगठन नहीं है तो जाहिर सी बात है कि फिर आप भी आतंकवादी हैं।'

विज्ञापन
kangana ranaut reaction on the kerala story row said if you think its attacking you then you are a terrorist
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने कहा, 'अगर आप सोचते हैं एक आतंकवादी संगठन, आतंकवादी नहीं है, जबकि उसको कानूनी और नैतिक रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया गया है तो फिल्म से ज्यादा आप एक बड़ी समस्या हैं। जिसके बारे में आपको पहले सोचना चाहिए आप जीवन में कहां खड़े हैं?' कंगना रनौत ने ये भी कहा, 'मैं उन लोगों के बारे में बात कर रही हूं जो सोच रहे हैं कि ये (फिल्म) उन पर हमला कर रही है, ना कि ISIS पर। अगर आपको लगता है कि ये आप पर हमला कर रही है तो आप आतंकवादी हैं। मैंने कुछ नहीं कहा भाई, ये सिंपल मैथ्स है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed