सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ पर्दे पर अभिनय करते देखने की दर्शकों की ख्वाहिश इसी साल रिलीज हुई मैसिव ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' ने पूरी कर दी थी। हालांकि, इसके बाद से ही दर्शकों को एहसास हो गया था कि दोनों जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर एक्शन करते दिखाई देंगे। जहां एक तरफ दोनों 'टाइगर 3' में नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने सलमान और शाहरुख की फिल्म 'पठान वर्सेज टाइगर' का एलान कर दिया था। इसके लिए यशराज फिल्म्स ने एक वीडियो साझा किया था, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो के कुछ सीन जैकी चैन की कार्टून सीरीज से लिए गए हैं।
Pathaan Vs Tiger: फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी है शाहरुख-सलमान का एक्शन सीक्वेंस! इस सुपरस्टार की सीरीज से किया चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की 'पठान' के दर्शकों के कुछ पसंदीदा सीक्वेंस में से एक टाइगर के रूप में फिल्म में सलमान खान की एंट्री और उसके बाद होने वाली लड़ाई है। खाई में गिरी चलती ट्रेन में जैसे यशराज फिल्म्स ने दोनों को एक-दूसरे के लिए लड़ते हुए दिखाया, वह दर्शकों को भा गया। सीक्वेंस के हर सीन को देखकर लोगों के थिएटर में हूटिंग खूब हूटिंग की थी। हालांकि, नेटिजंस ने अब इस सीक्वेंस के कुछ सीन्स को जैकी चैन की एनिमेटिड वीडियो का कार्बन कॉपी बताया है। जहां पठान 2023 में रिलीज हुई थी, वहीं यह कार्टून सीरीज 2001 से 2005 के बीच चला था। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यशराज फिल्म्स की साल की पहली फिल्म में गुंडों से लड़ते हुए पठान और टाइगर को देखकर दर्शकों में गजब का उत्साह आ गया था। प्रशंसकों ने स्क्रीन पर काफी समय के बाद दोनों खानों को एक साथ देखा था और कई लोगों ने इसे 'पठान' का सबसे अच्छा हिस्सा माना था। शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान के कैमियो में उन्हें एक चलती ट्रेन के ऊपर गुंडों से लड़ना था, जो एक गहरी खाई में गिर जाती है। लेकिन अब, नेटिजन्स ने इस सीक्वेंस को 2001-2005 तक चलने वाली लोकप्रिय जैकी चैन एनिमेटेड सीरीज का कॉपी पाया है। सीरीज में एनिमेटेड जैकी चैन ने चलती ट्रेन में गुंडों से ऐसे लड़ाई की जैसे कि यह बहुत ही आसान हो और वह खाई में गिरी ट्रेन में पीछे की ओर दौड़ते हुए खुद को बचाता है। नेटिजन्स ने दावा किया है कि पठान और टाइगर का दृश्य कार्टून सीरीज से फ्रेम-बाय-फ्रेम कॉपी किया गया है।
पठान के रूप में शाहरुख खान और टाइगर के रूप में सलमान खान ने भी गुंडों से कुछ इस तरह ही लड़ाई की थी। 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो से पहले यशराज फिल्म्स ने 'टाइगर वर्सेज पठान' की थीम रिलीज की थी। विशाल-शेखर द्वारा रचित, 'पठान वर्सेज टाइगर' थीम में शाहरुख और सलमान के 'पठान' के सीन्स को इस्तेमाल किया गया है।
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स भारत में जासूसी थ्रिलर फिल्मों का एक यूनिवर्स है। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' थी, जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ ने अभिनय किया था। इसके बाद 2017 में इसका सीक्वल 'टाइगर जिंदा' है। यूनिवर्स में तीसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'वॉर'। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिकाओं में थे। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत हालिया रिलीज, पठान (2023), स्पाई यूनिवर्स फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त थी। इसी साल पांचवी फिल्म 'टाइगर 3' भी दस्तक देने जा रही है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग, एक्टर ने साझा किया भावुक पोस्ट