फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: यामी की प्रेग्नेंस पर कंगना की प्रतिक्रिया! आदित्य की तारीफ करते हुए कहा- 'मेरी पसंदीदा जोड़ी'

Sat, 10 Feb 2024 11:58 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 10 Feb 2024 11:58 AM IST
सार

यामी गौतम और उरी के निर्देशक आदित्य धर की शादी 2021 में हुई। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts to Article 370 Fame Yami Gautam Pregnancy Says My favourite Bollywood Couple
कंगना रणौत और यामी-आदित्य - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ये फिल्म 23 फरवरी को दस्तक देगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान यामी अपने बेबी बंप के साथ पहुंची। इस मौके पर एक्ट्रेस के पति आदित्य धर ने खुशखबरी साझा की। उन्होंने यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की और बताया कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। यामी और आदित्य के बच्चे की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रणौत ने आदित्य की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट साझा कर किया है। 

Kangana Ranaut Reacts to Article 370 Fame Yami Gautam Pregnancy Says My favourite Bollywood Couple
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'मिस्टर धर में बहुत ईमानदारी और प्रतिभा है। इसके अलावा यामी गौतम भी बहुत अद्भुत हैं। निस्संदेह यो मेरी पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी है। 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर अद्भुत लग रहा है। उन्हें शुभकामनाएं, साथ ही गर्भावस्था के लिए भी बधाई। उनके लिए बहुत खुश हूं।' यामी गौतम और उरी के निर्देशक आदित्य धर जून 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी फिल्म 'आर्टिकल 370' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जो 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

Kangana Ranaut Reacts to Article 370 Fame Yami Gautam Pregnancy Says My favourite Bollywood Couple
कंगना-यामी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब कंगना ने यामी के बारे में कुछ बोला है। कंगना रणौत ने पिछले साल अप्रैल में यामी और उनकी फिल्म 'चोर निकल के भागा' की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि यामी लगातार चुपचाप सबसे सफल फिल्में दे रही हैं। अपनी फिल्म के नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बनने के बारे में यामी ने एक पोस्ट साझा किया था. उनके पोस्ट पर कंगना ने लिखा था, 'यामी गौतम इतना अच्छा कर रही हैं, लगातार और चुपचाप सबसे सफल फिल्में दे रही हैं। बहुत प्रेरणादायक। बधाई हो।' 

Crakk: 'क्रैक' की शूटिंग के दौरान स्लिप डिस्क की समस्या से जूझे अर्जुन रामपाल, विद्युत जामवाल ने ऐसे की थी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts to Article 370 Fame Yami Gautam Pregnancy Says My favourite Bollywood Couple
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, यामी गौतम ने 2023 में कंगना रणौत को शानदार अभिनेत्री कहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जब वह हिल स्टेशन में शूटिंग कर रही थीं, तो कंगना ने उन्हें अपने मनाली स्थित घर पर आमंत्रित किया था। दोनों अभिनेत्रियां हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts to Article 370 Fame Yami Gautam Pregnancy Says My favourite Bollywood Couple
यामी-आदित्य - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम की आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर एक इवेंट में रिलीज किया गया था। इस दौरान यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं। ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ कपल ने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की। उनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। यामी और आदित्य की शादी 2021 में हुई। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं।

Mithun Chakraborty Hospitalised: मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, सीने में हुई दर्द की शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed