तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच अक्सर तनातनी रहती है। ट्विटर पर उनका प्यार कई बार नजर आ चुका है। कंगना ने जहां एक बार तापसी को सस्ती कॉपी कहा था तो वहीं तापसी ने कंगना को डबल फिल्टर का इस्तेमाल करने को कहा था। बीते दिनों तो तापसी और कंगना में खूब जुबानी जंग छिड़ी थी हालांकि अब कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। हाल ही में कंगना को लेकर तापसी के बयान पर पंगा गर्ल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पलटवार: 'भीख में मांगती थी मेरी छोड़ी हुई फिल्में, आज...' तापसी पर कंगना का जवाबी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, तापसी पन्नू से इंटरव्यू में पूछा गया कि कंगना ट्विटर से बैन हैं ऐसे में क्या आप उन्हें मिस करती हैं। तो इसके जवाब में तापसी ने कहा कि वो उन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं। क्योंकि कंगना उनके जीवन में बिल्कुल प्रासंगिक नहीं है। हालांकि तापसी ने ये भी कहा कि कंगना एक एक्टर हैं और इस वजह से वो उनकी कलीग है। बस एक यही रिश्ता उन दोनों के बीच है। इसके अलावा कंगना उनके जीवन में कोई मायने नहीं रखतीं।
हाल ही में साझा की गई तस्वीर में तापसी साड़ी के साथ जूते और काला चश्मा लगाए नजर आई थीं। इसपर रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और तापसी के लुक को कंगना की सस्ती कॉपी बताया है। साथ ही रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने तापसी को कंगना का 'क्रीपी फैन', बिना टैलंट वाली, जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती हैं और ना जाने क्या क्या कह डाला था। बाद में उन्होंने वह स्टेटस हटा दिया और थोड़ी देर बाद उसमें कुछ बदलाव कर के दोबारा साझा किया।