फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन अभिनेत्रियों की डेब्यू फिल्म में किसी और ने दी थी आवाज, दिलचस्प थी वजह

Wed, 30 Jun 2021 02:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 30 Jun 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
bollywood actresses whose voices dubbed for debut films Rani Mukerji to deepika padukone
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म करते समय भाषा और लहजे की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अक्सर डायलॉग्स के लिए किसी अन्य कलाकार या फिर अन्य अभिनेत्रियों की मदद लेते। आपको ये जानकर हैरानी होगी की इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म से उनकी ओरिजनल आवाज गायब है।  हालांकि, आगे चलकर अपनी आवाज से ही इन्होने दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनकी डेब्यू फिल्म में आवाज डब की गई।



श्रीदेवी 
श्रीदेवी ने चार साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने वर्ष 1967 में तमिल फिल्म 'मुरुगा' में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। जबकि बॉलीवुड में उन्होंने साल 1979 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। श्रीदेवी ने जब बॉलीवुड में शुरुआत की, तब वे हिन्दी में बात करने में सहज नहीं थीं। इसलिए हिंदी फिल्मों में उनकी आवाज ज्यादातर नाज द्वारा डब जाती थी। फिल्म 'आखिरी रास्ता' में श्रीदेवी की आवाज को अभिनेत्री रेखा ने डब किया था। उन्होंने पहली बार फिल्म 'चांदनी' में अपने संवाद के लिए डब किया था।

bollywood actresses whose voices dubbed for debut films Rani Mukerji to deepika padukone
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा बॉलीवुड में कई अच्छी फिल्मों के कारण जानी जाती हैं। प्रीति जिंटा ने पहली ही फिल्म में एक अनमैरिड टीनेज प्रेग्नेंट का किरदार निभाया था। यह फिल्म 'क्या कहना' थी। वहीँ, बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीटी ने 'सोल्जर' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 1998 में आई इस फिल्म में प्रीति बॉबी देओल के अपोटिज नजर आई थीं। प्रीति की फिल्म में ओरिजिनल आवाज नहीं थी। उनकी वॉइस को डब किया गया था। 

bollywood actresses whose voices dubbed for debut films Rani Mukerji to deepika padukone
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram
जैकलीन फर्नांडिस

साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई अभिनेत्री व मॉडल हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2009 में रिलीज हुई 'अलादीन' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी ओरिजनल आवाज नहीं थी बल्कि डब की गई थी। मर्डर 2 और हाउसफुल 2 में भी जैकलीन के संवाद डब किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actresses whose voices dubbed for debut films Rani Mukerji to deepika padukone
बिपाशा बसु - फोटो : instagram
बिपाशा बसु

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत अब्बास मस्तान की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से की है। इस फिल्म में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म में बिपाशा ने एक नकारात्मक किरदार निभाया है और इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लेकिन बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा की 'अजनबी' फिल्म में उनके डायलॉग्स किसी और की आवाज में थे। 'अजनबी' के अलावा बिपाशा की आवाज राज और जिस्म जैसी मशहूर फिल्मों में भी डब की गई थी। 

विज्ञापन
bollywood actresses whose voices dubbed for debut films Rani Mukerji to deepika padukone
नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने साल 2011 में 'रॉकस्टार' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। इम्तियात अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नरगिस ने हीर कौल नाम की लड़का का किरदार निभाया था। फिल्म में नरगिस के डायलॉग्स किसी और की आवाज को डब किए गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed