फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajpal Yadav: हंगरी, ब्रिटेन और अमेरिका चले राजपाल यादव, बनाएंगे इन मशहूर हॉलीवुड सितारों संग फिल्म

Wed, 30 Jun 2021 02:22 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 30 Jun 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Rajpal Yadav is all set for his digital debut announces two new project with hollywood stars Morgan freeman and Martin Sheen
मार्टिन शीन, मॉर्गन फ्रीमैन, राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अब अपना नाम बदलकर राजपाल नौरंग यादव कर लिया है। दूरदर्शन के दिनों के सीरियल जिनको याद होंगे, उनको यह भी याद होगा कि राजपाल यादव को पहली बार शोहरत प्रसिद्ध धारावाहिक ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ के सीक्वेल ‘मुंगेरी के भाई नौरंगी’ से ही मिली थी। अपनी पिछली फिल्म के चक्कर में हवालात काट आए राजपाल यादव लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब फिर से मनोरंजन जगत में लौट रहे हैं। उनका नया धमाका ये है कि उनकी एक नई फिल्म के साथ हॉलीवुड के मशहूर कलाकारों मॉर्गन फ्रीमैन और मार्टिन शीन का नाम जुड़ा है। ये संयोग हकीकत में बदला तो राजपाल यादव की वापसी कामयाब हो सकती है। राजपाल यादव ने एक साथ दो नई फिल्मों और एक वेब सीरीज शुरू करने का एलान बुधवार को मुंबई में किया। इनकी शूटिंग हंगरी, अमेरिका और लंदन में करने की तैयारी राजपाल और उनकी टीम कर रही है।

Rajpal Yadav is all set for his digital debut announces two new project with hollywood stars Morgan freeman and Martin Sheen
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे राजपाल यादव ने बीते 16 मार्च को ही जीवन के 50 साल पूरे किए हैं। पिछले साल डेविड धवन की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में उन्होंने मेनस्ट्रीम सिनेमा में वापसी की भरपूर कोशिश भी की। इसके बाद वह इस साल फिल्म ‘हेलो चार्ली’ में नजर आए। अब प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा’ की सीक्वेल भी उनका दमदार रोल बताया जाता है। प्रियदर्शन की ही फिल्मों ‘फिर हेराफेरी’ और ‘चुप चुपके’ से राजपाल के अभिनय को नया विस्तार मिला। राजपाल यादव को भले हास्य कलाकार के तौर पर ही ज्यादा शोहरत मिली हो पर उनका ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय खूब सराहा गया।

Rajpal Yadav is all set for his digital debut announces two new project with hollywood stars Morgan freeman and Martin Sheen
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब लंबे अरसे बाद राजपाल यादव फिर से फुल एक्शन के मूड में हैं। वह अपनी टीम के साथ मिलकर तीन नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं। इनमें दो फिल्में और एक वेब सीरीज है। ये वेब सीरीज राजपाल का डिजिटल डेब्यू भी है। ‘द कोड इन हंगरी’ नाम की इस वेब सीरीज में राजपाल इंटरपोल अफसर का किरदार निभाने जा रहे हैं। सीरीज की शूटिंग हंगरी में करने की तैयारी है। सीरीज में उनके साथ एक अहम किरदार में अभिनेत्री सीमा पांडेय भी दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajpal Yadav is all set for his digital debut announces two new project with hollywood stars Morgan freeman and Martin Sheen
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिन दो नई फिल्मों की तैयारी राजपाल ने शुरू की है। उनमें से पहली फिल्म है ‘फादर ऑन सेल’। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म पिता पुत्र के रिश्तों की एक बेहद भावुक कहानी बताई जा रही है। फिल्म में राजपाल के साथ हेमंत पांडेय, मनोज पाहवा और तान्या देसाई भी अहम किरदारों में दिखएंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग ब्रिटेन में करने तैयारी है और इस फिल्म में वहां के तमाम स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Rajpal Yadav is all set for his digital debut announces two new project with hollywood stars Morgan freeman and Martin Sheen
राजपाल यादव की नई फिल्मों के एलान के मौके पर जुटे सितारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजपाल के करियर की सबसे महात्वाकांक्षी फिल्म का एलान भी मुंबई में बुधवार को हुआ। ये फिल्म है ‘क्रेजी किंग’ और दावा किया गया कि इस फिल्म में राजपाल के साथ मॉर्गन फ्रीमैन और मार्टिन शीन भी दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में होगी। राजपाल ने इस फिल्म के लिए मशहूर अभिनेता चार्ली चैपलिन के जीवन से प्रेरणा ली है और ये फिल्म चैपलिन को ही वह समर्पित करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed