फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के अंतिम संस्कार में खुद को संभाल नहीं पाईं मंदिरा, दोस्त के कंधे पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोईं

Wed, 30 Jun 2021 01:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Jun 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi husband Raj Kaushal Last Rites Actress Broke Down
राज कौशल का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी की जिंदगी में बुधवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज महज 49 साल के थे। राज कौशल के अचानक निधन से मंदिरा बेदी बुरी तरह टूट गईं। सोशल मीडिया पर राज के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं।



रविवार रात दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे राज
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल ने रविवार (27 जून) रात दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। खबरों की मानें तो राज को बुधवार सुबह करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Mandira Bedi husband Raj Kaushal Last Rites Actress Broke Down
राज कौशल का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार सुबह लगभग 11 बजे राज की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली। यह घड़ी मंदिरा के लिए बेहद भावुक कर देने वाली थी। पति की अंतिम यात्रा के दौरान मंदिरा अपने दोस्त के कंधे पर सिर रखकर रोती दिखाई दीं।

Mandira Bedi husband Raj Kaushal Last Rites Actress Broke Down
राज कौशल का निधन - फोटो : ट्विटर

राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया। राज के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi husband Raj Kaushal Last Rites Actress Broke Down
राज कौशल का निधन - फोटो : ट्विटर

राज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। मंदिरा बेदी और उनके परिवार के लिए यह यकीनन एक अंतहीन दुख है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Mandira Bedi husband Raj Kaushal Last Rites Actress Broke Down
राज कौशल का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई राज कौशल को श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड सितारे और फैंस मंदिरा व उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed