फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: पहली मुलाकात से शादी तक, बेहद फिल्मी है मंदिरा बेदी और राज कौशल की प्रेम कहानी

Wed, 30 Jun 2021 12:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Raj kaushal and Mandira bedi love story proves that true love does exist
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके अंदर जबरदस्त प्रतिभा है। पर्दे पर तो उन्होंने अपनी पहचान बनाई ही साथ ही निजी जिंदगी में भी सच्चा प्यार पाया। बहुत कम लोग होते हैं इस दुनिया में जो किसी से सच्चा प्यार करते हैं और उसके बदले उन्हें वही प्यार मिल जाता है। हालांकि आज मंदिरा का प्यार हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया ।वक्त मंदिरा पर बेरहम हो गया और उनके पति उनसे दूर चले गए।बता दें कि मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।



कुछ ऐसी है मंदिरा और राज की प्रेम कहानी

इस खबर ने फैंस को जबरदस्त धक्का दिया वहीं मंदिरा पर इस वक्त क्या बीत रही होगी इसका तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। मंदिरा और राज एक दूसरे से स्वभाव में बिल्कुल अलग थे लेकिन कहते हैं कि ना कि विपरीत एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं बस मंदिरा और राज के साथ कुछ ऐसा ही था। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी और फिर ये अंतिम जुदाई बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी की तरह रही। तो चलिए आज आपको बताते हैं मंदिरा और राज की प्रेम कहानी के बारे में।

Raj kaushal and Mandira bedi love story proves that true love does exist
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1996 में राज और मंदिरा की पहली मुलाकात हुई थी। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में प्रीति का किरदार निभाने वाली मंदिरा को फिल्म में तो राज नहीं मिल पाया था, लेकिन असल जिंदगी में राज उनके ही हो गए थे। मंदिरा इस फिल्म के अलावा 'शांति' सीरियल में भी काम कर चुकी थीं। वहीं राज मुकुल आनंद के चीफ असिसटेंट के तौर पर काम कर रहे थे। वो फिलिप्स 10 शो के ऑडिशन का काम संभाल रहे थे। 

Raj kaushal and Mandira bedi love story proves that true love does exist
परिवार के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

राज ने मंदिरा को पहले कई शो और फिल्म में काम करते देखा था, लेकिन उन्होंने पहली बार मंदिरा पर ध्यान तब दिया जब वो ऑडिशन के लिए लाल-सफेद स्ट्रिप्ड टीशर्ट और खाकी पैंट पहने नजर आईं थीं। राज ने बताया था कि, 'मैं मुकुल आनंद का चीफ असिस्टेंट था और शो फिलिप्स 10 के लिए ऑडिशन ले रहा था। मंदिरा को भी ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। ये वो पहला मौका था जब मैने उसे देखा था। मैंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी थी, लेकिन उस पर इससे पहले ध्यान नहीं गया था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kaushal and Mandira bedi love story proves that true love does exist
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

किसे पता था कि वो एक मुलाकात कभी जन्मों का बंधन बन जाएंगी। दोनों की मुलाकात बढ़ने लगी और साल 1996 खत्म होते होते मंदिरा और राज दोनों ही एक दूसरे को बहुत चाहने लगे। दोनों स्वभाव में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन राज का कहना था कि तीन मुलाकात में ही उन्हें यकीन हो गया था कि उन्हें सच्चा प्यार मिल गया है। उन दिनों को याद करते हुए राज ने कहा था कि, 'हम अक्सर मुकुल आनंद के घर मिलते थे और मुझे पता चल गया था कि वो सिर्फ मेरे लिए बनी है' ।दोनों एक दूसरे को कैसे इतना पसंद करते हैं इस सवाल पर मंदिरा कहती हैं, 'वो एक साधारण सच्चे इंसान हैं। उनके अंदर कुछ भी झूठा दिखावा नहीं है। जहां बहुत से लोग नकाब के पीछे कुछ और होते हैं तो वहीं राज का ऐसा कोई चेहरा नहीं है। उनके साथ आप वही देखते हैं जो आप पाते हैं'।

विज्ञापन
Raj kaushal and Mandira bedi love story proves that true love does exist
राज कौशल, मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

राज और मंदिरा की शादी भी बहुत आसान नहीं थी। राज ने अपने मन में मंदिरा से शादी करने का ख्याल बना लिया था। ऐसे में उन्होंने झट से अपने परिवार वालों को मंदिरा से मिलवा दिया। राज के माता पिता को मंदिरा बहुत अच्छी लगीं और वो इस शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि मंदिरा बेदी के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी एक फिल्म निर्देशक से हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed