किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। इस मामले में वे फिल्मी हस्तियों को भी नहीं बख्श रही हैं। बीते दिनों उन्होंने ने एक बुजुर्ग महिला किसान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसे लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने कंगना से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि लगता है मुझे महान बना कर ही दम लेंगे।
मनजिंदर सिंह सिरसा पर कंगना रणौत का पलटवार, बोलीं- मुझे महान बना कर ही दम लेंगे
दरअसल कुछ दिन पहले कंगना रणौत ने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग आंदोलन से प्रसिद्ध हुईं दादी बिल्किस बानो बताया था। उन्होंने रीट्वीट करते हुए दोनों बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह शाहीन बाग वाली दादी हैं जो 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि इस ट्वीट पर हंगामा होने के बाद उन्होंने इस डिलीट कर दिया था।
शुक्रवार को इसे लेकर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बुजुर्ग मां के 100 रुपये में उपलब्ध होने वाले आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर हमने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा है। उनके ट्वीट किसानों के प्रदर्शन को राष्ट्र विरोधी दिखाते हैं। हम किसानों के विरोध पर उनकी संवेदनहीन टिप्पणी के लिए उनसे बिना शर्त माफी की मांग करते हैं।
We've sent legal notice to Kangana Ranaut for her derogatory tweet calling aged mother of a farmer as woman available for Rs 100. Her tweets portray farmers protest as antinational. We demand unconditional apology from her for insensitive remarks: DSGMC Pres Manjinder Singh Sirsa pic.twitter.com/cVC6NqYwrJ
इस पर कंगना रणौत ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'फिल्म माफिया ने मेरे ऊपर कई केस किए, बीती रात जावेद अख्तर ने भी एक केस फाइल किया, महाराष्ट्र सरकार हर घंटे एक केस दर्ज करा रही है और अब पंजाब में कांग्रेस ने भी इस गैंग को ज्वाइन कर लिया है। मुसकुराते चेहरे और आंखों के साथ... लगता है मुझे महान बना कर ही दम लेंगे।'
Film mafia filed many cases on me, last night Javed Akhtar filed one more, Maharashtra government filing one case every hour now congress in Punjab is also joined the gang.... 😁
Lagta hai mujhe mahan banake he dum lenge 🥰🙏
Thank you 🙏 https://t.co/Q3w7WaCyCm
गौरतलब है कि गुरुवार को जहां गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराया तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के खिलाफ बाम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई। इस याचिका में कंगना के ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार देश में 'नफरत और घृणा' फैलाने का आरोप लगाया गया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- 'दिनभर ट्विटर पर गंदगी फैलाकर...'